फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोहली को मिली 'क्रिकेट के भगवान' की 'विराट' सलाह, तेंदुलकर ने दिया सफल होने का गुरुमंत्र

Wed, 08 Aug 2018 10:18 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 08 Aug 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar urges virat kohli to keep hungary for runs
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को अपना पूरा ध्यान लॉर्ड्स टेस्ट पर लगाना चाहिए और 'रनों की भूख' को बरकरार रखना चाहिए। कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में क्रमशः 149 और 51 रन की उम्दा पारियां खेली जबकि टीम इंडिया को 31 रन की शिकस्त झेलनी पड़ी। इसी के साथ टीम इंडिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई। अब सीरीज का दूसरा टेस्ट गुरुवार से 'क्रिकेट के मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स पर खेला जाएगा।

sachin tendulkar urges virat kohli to keep hungary for runs
virat kohli

कोहली की एजबेस्टन टेस्ट में गजब की पारी ने तेंदुलकर का ध्यान आकर्षित किया। क्रिकइंफो के हवाले से 'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले तेंदुलकर ने कहा, 'मैं कोहली के लिए कहना चाहूंगा कि उन्हें इसी लय को जारी रखना चाहिए। वो शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं तो इसे जारी रखे। इस बारे में चिंता नहीं करें कि आस-पास क्या हो रहा है, अपना ध्यान उस पर लगाएं जो आप हासिल करना चाहते हैं। अपने दिल को रास्ते का मार्गदर्शन करने दें। इस दौरान कई चीजें कही जाएंगी और होंगी, लेकिन जो आप जिंदगी में चाहते हैं, उसके लिए जुनूनी हैं तो नतीजे भी पक्ष में आएंगे।'

sachin tendulkar urges virat kohli to keep hungary for runs
virat kohli 100

तेंदुलकर ने ध्यान दिलाया कि पहले टेस्ट के नतीजे की निराशा के बावजूद कोहली को अपनी निजी उपलब्धियों पर गर्व होना चाहिए। इस बात को उन्हें दिमाग में रखना चाहिए कि इंग्लैंड का पिछला दौरा बेहद खराब गुजरा था और उसके बाद उन्हें इतना शानदार प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sachin tendulkar urges virat kohli to keep hungary for runs
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली

हालांकि, तेंदुलकर ने यह भी कहा कि कोहली को अपने रनों की भूख को जारी रखना चाहिए। 'मास्टर ब्लास्टर' ने कहा, 'मैं अपने अनुभव से कहूं तो आप कितने भी रन बना लो वो पर्याप्त नहीं लगते हैं। एक बल्लेबाज को हमेशा लगता है कि वह और रन बना सकता है। विराट कोहली के साथ बिलकुल ऐसा ही है। वह कितने भी रन बना लें, वो उससे संतुष्ट नहीं होते। आपके ग्राफ में बदलाव तभी आ जाता है जब आप बनाए रन से संतुष्ट हो जाओ।'

विज्ञापन
sachin tendulkar urges virat kohli to keep hungary for runs
सचिन तेंदुलकर

बकौल तेंदुलकर, 'खुश रहना अच्छा है। मगर कभी संतुष्ट नहीं होना चाहिए अगर आप बल्लेबाज हैं तो। गेंदबाज सिर्फ 10 विकेट ले सकता है, लेकिन बल्लेबाज जितना चाहे उतने रन बना सकता है, इसलिए कभी संतुष्ट नहीं होना चाहिए, बस खुश रहिए।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed