{"_id":"56e02edd4f1c1bcf3e8b456c","slug":"two-missing-in-glacier-near-bharmour-chamba-himachal-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ग्लेशियर में दबे युवकों का नहीं लगा सुराग, सेना ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्लेशियर में दबे युवकों का नहीं लगा सुराग, सेना ने संभाला मोर्चा
Thu, 10 Mar 2016 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
Updated Thu, 10 Mar 2016 08:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ग्लेशियर में जिंदा दफन हुए दो यवुक
- फोटो : रंजीत शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल के चंबा जिले के भरमौर की भैरोघाटी में ग्लेशियर की चपेट में आकर लापता हुए दो युवकों का बुधवार को भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। सेना और हेलीकॉप्टर की मदद से दोनों युवकों को खोजने की कोशिश की गई लेकिन दोनों कोशिशें कामयाब नहीं हुई। जिस जगह हादसा हुआ है उसकी ऊंचाई करीब साढ़े नौ हजार फीट है और घटनास्थल के दोनों तरफ सीधी ढलान है। जहां हेलीकॉप्टर का नीचे उतर पाना संभव नहीं है। उधर, दूसरी ओर मंगलवार को निकले रेस्क्यू दल ने भी दोनों लापता युवकों को ढूंढने की कोशिश की लेकिन उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिल पाई। रिपोर्ट: रंजीत शर्मा, राकेश शर्मा
ग्लेशियर में जिंदा दफन हुए दो यवुक
2 of 5
ग्लेशियर में जिंदा दफन हुए दो यवुक
- फोटो : रंजीत शर्मा
सोमवार को हुई इस घटना के बाद दो दिनों से लगातार खोज अभियान जारी है। जिसमें भरमौर पुलिस के साथ-साथ पर्वतारोहण विभाग के प्रशिक्षित कर्मचारी डटे हैं। वहीं बुधवार को सेना ने भी मोर्चा संभाल लिया हैं। बुधवार को घटना स्थल से वापस लौटे कुछ लोगों ने बताया कि अभी तक लापता दो युवकों में से एक का बैग की मिला है। उधर, लापता युवकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वैसे लापता युवकों के जिंदा रहने की संभावना भी कम ही लग रही है।
ग्लेशियर में जिंदा दफन हुए दो यवुक
3 of 5
ग्लेशियर में जिंदा दफन हुए दो यवुक
- फोटो : रंजीत शर्मा
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी एक दो दिनों तक मौसम खराब ही रहने वाला है। ऐसे में अगर लापता युवकों का सुराग शीघ्र नहीं मिला तो खोजी अभियान भी मुसीबत में बढ़ सकती है। खोजी अभियान में शामिल स्थानीय लोगों ने बताया कि इस ग्लेशियर की बर्फ को पिघलने में एक से डेढ़ माह का समय लग सकता है। खोजी अभियान की अगुवाई कर रहे पर्वतारोहण संस्थान भरमौर के प्रभारी गौतम ठाकुर व एसएचओ भरमौर पुलिस थाना अजय कुमार ने बताया कि खोजी अभियान दोनों लापता युवकों को खोज निकालने की हरसंभव कोशिश कर रहा है। इस दौरान उपायुक्त सुदेश कुमार मोख्टा भी खोज अभियान का जायजा लेने के लिए मणिमहेश के प्रवेश द्वार व शिव थाना हड़सर में बुधवार को डेरा जमाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्लेशियर में जिंदा दफन हुए दो यवुक
4 of 5
ग्लेशियर में जिंदा दफन हुए दो यवुक
- फोटो : रंजीत शर्मा
भैरोघाटी में लापता हुए युवक विवेक और विकास गुप्ता कच्ची बर्फ में धंस गए थे। पिछले 48 घंटों से जारी पड़ताल में खुलासा हुआ है कि सभी पांचों युवकों ने भारी बर्फबारी को देखते हुए वापस लौटने का फैसला किया था। इस क्रम में विवेक और विकास दोनों आगे चल रहे थे। भैरोघाटी में कच्ची बर्फ पर पांव पड़ते ही दोनों उसमें धंस गए। बाकी बचे साथियों ने उन्हें कुछ देर तक आवाजें लगाई और फिर वापस लौट आए। प्रशासन का दावा है कि इसके बाद हिमस्खलन हुआ है और बर्फ की परत घटनास्थल पर चढ़ गई है।
विज्ञापन
ग्लेशियर में जिंदा दफन हुए दो यवुक
5 of 5
ग्लेशियर में जिंदा दफन हुए दो यवुक
- फोटो : फाइल फोटो
उपायुक्त सुदेश मोख्टा का कहना है कि प्रशासन हादसे पर नजर बनाए हुए है और हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस, स्थानीय लोग, प्रशिक्षित दल, सेना और हेलीकॉप्टर सभी की मदद ली जा रही है। भारी बर्फ होने की वजह से हादसे की सही लोकेशन मिलते ही दोनों युवकों को तलाश लिया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।