फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सदियों पुरानी इस जगह छिपा है जवां रहने का राज, देखिए

Fri, 20 Jan 2017 10:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 20 Jan 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
This place is the hidden secret of the age-old stay young, look
सुंदरता का राज
देश में एक जगह है, जहां हमेशा जवान और खूबसूरत दिखने का राज छिपा है। सोच में पड़ गए न यह जानकर। पढ़िए पूरी कहानी।
This place is the hidden secret of the age-old stay young, look
सुंदरता का राज

यह जगह हरियाणा में है, जहां हमेशा जवान और खूबसूरत दिखने का राज छिपा है। हम बात कर रहे हैं अरावली पर्वत श्रृंखला के पास मौजूद धोसी पहाड़ी की। इस पहाड़ी से कई आयुर्वेद के रहस्य जुड़े हुए हैं। क्या आप जानते हैं कि हमेशा जवान और खूबसूरत दिखने के लिए कौन औषधी है। इस औषधि का नाम कायाकल्प है। यह एक ऐसी औषधि है, जिससे त्वचा तो अच्छी होती ही है और स्वास्थ्य भी दिनोंदिन बेहतर होता जाता है।

This place is the hidden secret of the age-old stay young, look
सुंदरता का राज
वैसे तो आयुर्वेद की सबसे महान खोज च्यवनप्राश को माना जाता है, पर शायद ही कोई यह जानता होगा कि च्यवनप्राश जैसी आयुर्वेदिक दवा धोसी पहाड़ी की देन है। धोसी पहाड़ी दरअसल अरावली पर्वत श्रृंखला के अंतिम छोर पर उत्तर-पश्चिमी हिस्से में एक सुप्त ज्वालामुखी है। यह उत्तरी अक्षांश 28*03'39.47" और पूर्वी देशान्तर 76*01'52.63" पर स्थित इकलौती पहाड़ी है, जो कई महत्वपूर्ण और रहस्यमयी कारणों से चर्चित रहती है। इस पहाड़ी का उल्लेख विभिन्न धार्मिक पुस्तकों में भी मिलता है। इस ज्वालामुखी में हजारों साल से कोई विस्फोट नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
This place is the hidden secret of the age-old stay young, look
सुंदरता का राज

धोसी पहाड़ी भारत में स्थित है, यह दक्षिण हरियाणा एवं उत्तरी राजस्थान की सीमाओं पर स्थित है। पहाड़ी का हरियाणा वाला भाग महेंद्रगढ़ जिले में स्थित है एवं सिंघाणा मार्ग पर नारनौल से 5 किमी दूरी पर है और राजस्थान वाला भाग झुन्झुनू में स्थित है। धोसी पहाड़ी के बारे में कहा जाता है कि यह ऐसी चमत्कारी पहाड़ी है कि जो भी महान व्यक्ति इस पहाड़ी पर बैठकर वेद लिखता है, पहाड़ी व्यक्ति और वेद के महान तत्व अपने अंदर स्थापित कर लेती है। 

विज्ञापन
This place is the hidden secret of the age-old stay young, look
सुंदरता का राज

धोसी पहाड़ी का रहस्य आज भी कायम है कि आखिरकार इसमें ऐसा क्या है जो महान वेदों, महान व्यक्तियों, ऋषियों के महान गुण अपने अंदर स्थापित कर लेती है और साथ में यह भी कि जब यह पहाड़ी ज्वालामुखी है तो कभी भी इसमें कोई विस्फोट क्यों नहीं हुआ है। महाभारत महाकाव्य के अनुसार इस पहाड़ी की उत्पत्ति त्रेता युग में हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed