{"_id":"5aef152c4f1c1b63098b8499","slug":"policeman-stole-mobile","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिसवाला चोर! खाकी को शर्मसार करने वाली इस घटना का गवाह बना CCTV, तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसवाला चोर! खाकी को शर्मसार करने वाली इस घटना का गवाह बना CCTV, तो...
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 06 May 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर देहात में खाकी को शर्मसार करने वाले एक सिपाही की हरकत कैद हुई तो आसपास के इलाके में भी सनसनी फैल गई। जानें क्या है पूरा मामला...
डेमाे पिक
चोरी ओर लूट की घटनाएं तो हमेशा होती रहती हैं। मूसानगर में एक वर्दी वाले ने मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया है। अर्पित गुप्ता ने बताया उनकी मां ऊषा गुप्ता का गजनेर रोड पर इंडियन आयल का पेट्रोलपंप किसान सेवा आश्रम के नाम है। जिसका संचालन वह करता है। रात में पंप पर दो कर्मचारी सुरेंद्र यादव और संजय पाल आफिस के बगल में शटर वाले कमरे में सो रहे थे। देर रात डायल 100 नंबर बोलेरो में सवार पुलिस कर्मी पहुंचे।
डेमाे पिक
एक पुलिस कर्मी ने सो रहे पंप कर्मी से कुर्सी मांगी थी। उसने चाभी मैनेजर के पास होने की बात कह दी। जिसपर नाराज होकर पुलिस कर्मी देख लेने की धमकी देकर चला गया। पेप कर्मी वही पर सो गए। दोबारा फिर वहीं पुलिस कर्मी खिड़की पास आया और सोता हुआ देखकर मोबाइल लेकर चला गया। सुबह पंप कर्मी ने मोबाइल खो जाने की जानकारी दी। सीसी टीवी कैमरा का वीडियो देखा गया तो उसमें मोबाइल चोरी करके ले जाता हुआ कांस्टेबिल दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमाे पिक
वीडियो वायरल होते ही आनन फानन में कांस्टेबिल ने आकर मोबाइल वापस कर दिया। जिसकी तहरीर डायल 100 नंबर के कांस्टेबिल अजयकुमार ने दी गई। थानाध्यक्ष भीमसेन पोनिया ने बताया कि अजय यादव के खिलाफ मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई। एसपी रतनकांत पांडेय ने बताया की मामले को संज्ञान में लेकर कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।