{"_id":"5aef18e04f1c1b23338b6e82","slug":"bjp-leader-accused-for-extortion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता ने ढाबे में मचाया उत्पात, 45 हजार रुपये लूटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता ने ढाबे में मचाया उत्पात, 45 हजार रुपये लूटने का आरोप
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 06 May 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
ढाबा परिसर में की गई तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहातः थानाक्षेत्र के भदवारा गांव स्थित एक होटल (ढाबे) में रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के मंडल अध्यक्ष और उसके साथियों ने उत्पात मचाया। होटल में तोड़फोड़ व लूटपाट कर संचालक के भाई और कर्मचारियों को पीटकर घायल कर दिया।
मैदान में टूटा पड़ा गुल्लक
- फोटो : अमर उजाला
थाना बिधनू के अफजलपुर गांव निवासी अबरार अहमद ने बताया कि पुलिस चौकी कुवांखेड़ा (सजेती) भदवारा कस्बे में उसका शताब्दी होटल के नाम से ढाबा संचालित है। बताया कि रविवार की देर रात 2 बजे भाजपा मंडल अध्यक्ष और नौरंगा, घाटमपुर निवासी अवनीश साहू अपने साथियों प्रताप पाल, रोहित पाल, राहुल पाल, सौरभ पाल, संदीप पाल, प्रताप पाल, कल्लू पाल सभी निवासी ग्राम भदवारा, बेटू उर्फ प्रशांत और पियूष निवासी ग्राम चंदापुर (भदवारा) के अलावा 8-10 अज्ञात लोगों के साथ उसके ढाबे पर आया। बताया कि मौके पर मौजूद उसके छोटे भाई इरशाद अहमद से उसके बारे में पूछताछ की। इरशाद ने विरोध किया तो प्रताप पाल ने अपनी लाइसेंसी बंदूक की बट से इरशाद की पिटाई कर जख्मी कर दिया।
मारपीट में घायल ढाबा संचालक का भाई इरशाद
- फोटो : अमर उजाला
ढाबे पर मौजूद कर्मचारियों ने बीच-बचाव करना चाहा तो आरोपियों ने उनको भी पीटा। आरोप है कि हमलावरों ने ढाबे में जमकर तोड़फोड़ की और गुल्लक में रखे 45 हजार रुपये लूट लिए। ढाबा संचालक ने बताया कि भाजपा नेता अवनीश साहू उसके भाई से 20 हजार रुपये प्रतिमाह रंगदारी देने की मांग की। आरोपी आपराधिक प्रवत्ति के हैं जिनसे उसको जानमाल का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट में घायल ढाबा संचालक का भाई इरशाद
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पाकर पुलिस पहुंची तबतक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने भोर में ही तीन आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। जबकि, अन्य की तलाश की जा रही है। घायल इरशाद अहमद को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से उसे कानपुर रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष रविशंकर तिवारी ने बताया कि ढाबे में मारपीट और तोड़फोड़ हुई है। ढाबा संचालक की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ लूटपाट, मारपीट, तोड़फोड़ करने और बलवा सहित सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।