{"_id":"59947dca4f1c1b31768b4571","slug":"janmashtami-celebration-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"...तस्वीरों में देखें, ‘जन्मे कन्हैया और करामात हो गई...’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तस्वीरों में देखें, ‘जन्मे कन्हैया और करामात हो गई...’
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘खुल गए सारे ताले वाह क्या बात हो गई, जबसे जन्मे कन्हैया करामात हो गई...’ कानपुर शहर में मंगलवार को देर रात श्रीकृष्णजन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। श्रीसनातन धर्म मंदिर कौशलपुरी, जेके मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर, इस्कॉन मंदिर, आनंदेश्वर मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर कालपी रोड, शिवाला स्थित प्रयाग नारायण मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद आरती हुई।
भगवान के जन्म के बाद दूध, दही, सुंगध, हल्दी, चंदन, गंगाजल, गुलाबजल से विशेष स्नान कराया गया। इसके बाद भगवान को पंचामृत, मखाना, खरबूजे का बीजा, रामदाना, फल, पेड़ा, बर्फी समेत 56 भोग लगाए गए। प्रमुख मंदिरों के साथ-साथ घर-घर बाल कृष्ण ने जन्म लिया। बच्चों ने कृष्ण-सुदामा, राधा, बाल सखा आदि का रूप धर गलियों, मोहल्लों, पार्कों में लीलाधर कृष्ण की विभिन्न लीलाओं को झांकियों में प्रदर्शित किया। कीर्तन, प्रसाद वितरण का दौर बुधवार को भी चलता रहा।
विज्ञापन
भगवान के जन्म के बाद दूध, दही, सुंगध, हल्दी, चंदन, गंगाजल, गुलाबजल से विशेष स्नान कराया गया। इसके बाद भगवान को पंचामृत, मखाना, खरबूजे का बीजा, रामदाना, फल, पेड़ा, बर्फी समेत 56 भोग लगाए गए। प्रमुख मंदिरों के साथ-साथ घर-घर बाल कृष्ण ने जन्म लिया। बच्चों ने कृष्ण-सुदामा, राधा, बाल सखा आदि का रूप धर गलियों, मोहल्लों, पार्कों में लीलाधर कृष्ण की विभिन्न लीलाओं को झांकियों में प्रदर्शित किया। कीर्तन, प्रसाद वितरण का दौर बुधवार को भी चलता रहा।
विज्ञापन
बनारसी कपड़े पहने थे भगवान
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
जेके मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म रात 7:45 बजे हुआ। सिंहानिया परिवार के अभिषेक सिंहानिया ने आरती की। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरण हुआ। प्रसाद में धनियां की पंजीरी, पंचामृत दिया गया। खास बात यह रही कि इस बार भगवान के वस्त्र बनारसी कपड़े के थे। उनकी वस्त्रों की खूबसूरती देखते बन रही थी। सभी दिनों की पोशाक अलग-अलग हैं। जेके ग्रुप में ट्रस्ट की देखरेख करने वाले टीएन अग्रवाल ने बताया कि पट सुबह 5.30 से लेकर 12 बजे तक और शाम को 4.30 से लेकर 12 बजे तक खुलेंगे। पार्किंग की व्यवस्था कमला नगर रोड पर होगी। 20 अगस्त को छठी मनाई जाएगी।
लड्डू गोपाल के लिए चांदी के खिलौने, चांदी का झूला, सोने के कुंडल
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
द्वारिकाधीश मंदिर कमला टावर में लड्डू गोपाल चांदी के खिलौने, चांदी का झूला, सोने के कुंडल व सोने के मुकुट में विराजमान थे। यहां भी उन्हें बनारसी वस्त्रों से सजाया गया था। वस्त्र सिंहानिया परिवार की ओर से बनवाए गए हैं। जन्म के बाद सिंहानिया परिवार के अभिषेक सिंहानिया के पुत्र वेदांगहरि सिंहानिया ने रात 8:15 बजे आरती की। मंदिर के पट सुबह 7.30 से लेकर 11 बजे तक और शाम 5 से लेकर 10 बजे तक खुलेंगे। जेके ग्रुप में ट्रस्ट की देखरेख करने वाले टीएन अग्रवाल ने बताया कि छठी 20 अगस्त को धूमधाम से मनाई जाएगी। इसमें सिंहानिया परिवार शामिल होगा।
इस्कॉन मंदिर मैनावती मार्ग में जन्माष्टमी
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
इस्कॉन मंदिर मैनावती मार्ग पर मंगलवार को भगवान कृष्ण का जन्मदिन मनाया गया। सुबह 12 से 2 बजे तक भगवान को दिव्य स्नान कराया गया। शाम 4 से 6 बजे तक फोक आरती हुई। आरती फोक सदस्य ने प्रस्तुत की। रात 8 से 10 बजे तक चांदी के 125 कलशों से अभिषेक किया गया। रात 12 बजे महाअभिषेक किया गया। इस बार 31 प्रकार के फलों के जूस से अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद 31 किलो का केक काटा।
श्रीसनातन धर्म मंदिर में भगवान की झांकी
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
कौशलपुरी स्थित श्रीसनातन धर्म मंदिर में भगवान की झांकी देखने काबिल है। छठी तक मेला भी लगा है। भगवानों की छोटी-मोटी करीब 40 झांकियां हैं। इसमें विशेष तौर पर द्रोपदी चीरहरण, कालिया नाग का मर्दन, सीता स्वयंवर का धनुष भंग, समुद्र मंथन आदि। झांकी देखने के लिए मंदिर में पुरुष व महिला भक्तों की अलग-अलग लाइनें लग रही हैं। मंदिर के पट शाम 6.30 से लेकर 10.30 बजे तक खुलेंगे।
अर्मापुर स्टेट में भी शोभा रही निराली
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
विश्वनाथ पहलवान व्यायामशाला समाज सेवा समिति की ओर से अर्मापुर स्टेट में जन्माष्टमी मनाई गई। आयुध निर्माणी कानपुर के वरिष्ठ महाप्रबंधक अरुण कुमार जैन ने झांकी का शुभारंभ किया। इस मौके पर स्माल आर्म्स फैक्ट्री के महाप्रबंधक एचआर दीक्षित, फील्डगन फैक्ट्री के महाप्रबंधक शैलेंद्र नाथ, आयुध पैराशूट के महाप्रबंधक उपस्थित रहे। उधर, रात में श्रीकृष्ण लीला का आयोजन हुआ। इस मौके पर विजय यादव, विनोद तिवारी, अमर सिंह, विनय अवस्थी मौजूद रहे।