फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dead body found in bus in kanpur

बस को बनाया घर और वहीं मिली लाश, मां ने कहा- अब घर का खर्च कैसे चलेगा?

Sun, 25 Feb 2018 10:04 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 25 Feb 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
dead body found in bus in kanpur
युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर के गड़रियनपुरवा, फजलगंज में एक ट्रैवर्ल्स कंपनी की बस में क्लीनर गुड्डू कुमार की लाश मिली। ड्राइवर ने उसे फंदे पर लटकता देख पुलिस और कंपनी के मालिक को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक गुड्डू शराब का लती था। उसने प्रेमिका से विवाद के बाद यह कदम उठाया है। जबकि उसकी मां कुंती देवी ने बेटे गुड्डू की हत्या का शक जताया है।
विज्ञापन


पतरा, गजनेर (कानपुर देहात) निवासी गुड्डू कुमार (19) प्रिया ट्रैवर्ल्स की बस में क्लीनर था। वह बस में रहता और सोता था। सुरेश बाग, फजलगंज निवासी चालक सूरज उर्फ मुखिया ने बताया कि वह कानपुर से अकबरपुर (कानपुर देहात) बस चलाता है। शुक्रवार की रात उसने गड़रियनपुरवा, फजलगंज में बस खड़ी थी।

विज्ञापन

 

इसके बाद वह घर चला गया था। जबकि, गुड्डू बस में ही सोने के लिए चला गया था। शनिवार की सुबह वह बस का गेट खोलकर भीतर गया, तो गुड्डू चादर के सहारे छत पर लगे लोहे के रॉड (सेफ्टी हैंडिल) से लटक रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बकौल सूरज, फौरन उसने पूरा वाकया ट्रैवल्स कंपनी के मालिक और फजलगंज पुलिस को बताया। सूरज ने बताया कि गुड्डू शराब का लती था। उसका एक लड़की से प्रेम प्रसंग भी था। अक्सर मोबाइल पर लड़की से बात करता था। उसका मानना है कि गुड्डू का रात में प्रेमिका से किसी बात पर विवाद हुआ था। 

 इधर, गुड्डू की मां कुंती देवी ने बेटे गुड्डू की हत्या का शक जताया है। उसे किसने और क्यों मारा। इस बारे में कुंती कुछ नहीं बता सकीं। थानाप्रभारी ने बताया कि क्लीनर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी की प्रतीत हो रहा है।


कुंती ने बताया कि उनके चार बेटे थे। इनमें अभी तक तीन बेटों की मौत हो चुकी है। छोटा बेटा बबलू ही बचा है। तीन में से दो बेटों की बीमारी से मौत हुई थी। शुक्रवार को गुड्डू की फांसी से जान चली गई। गुड्डू की कमाई से ही उनके घर का खर्च चलता था। कुंती ने रोते हुए बताया कि अब उनके घर का खर्च कैसे चलेगा। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed