फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर में एक कार्यक्रम के दौरान छलकीं सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की आंखें

Sun, 04 Dec 2016 07:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 04 Dec 2016 07:08 PM IST
विज्ञापन
chief justice visited his school in jammu kashmir
ts thakur - फोटो : Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश तीरथ सिंह ठाकुर अपने बचपन के सरकारी स्कूल सेंटर बेसिक स्कूल पुरानी मंडी की हालत देख भावुक हो उठे। उनकी आंखें छलक पड़ीं।  
chief justice visited his school in jammu kashmir
ts thakur - फोटो : Amar Ujala
स्कूल के पुराने दिनों और शिक्षकों की याद से भावुक होते हुए कहा कि उन्हें स्कूल का दौरा कर खुशी के साथ-साथ हैरानी भी हुई है। लाइब्रेरी में सब कुछ है किताब नहीं, लैब में टेस्ट ट्यूब दिखाई नहीं दे रही। 50 साल पहले जिन डेस्कों पर बैठकर वह पढ़े, आज भी वही डेस्क स्कूल में जर्जर हालत में पड़े हैं। 
chief justice visited his school in jammu kashmir
ts thakur - फोटो : Amar Ujala
चीफ जस्टिस ठाकुर ने कहा कि रियासत में आतंकवाद की वजह से सरकार कई चुनौतियों का सामना कर रही है, लेकिन, शिक्षा के साथ समझौता नहीं हो सकता। तालीम से ही तरक्की संभव है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में तो कुछ लोग हालात खराब करने के मकसद से स्कूल जला रहे हैं। पर जम्मू में स्कूलों की उपेक्षा हो रही है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अभी भी उम्मीद बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
chief justice visited his school in jammu kashmir
ts thakur - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने सरकार से अपील की कि वह स्कूलों को बचाए और बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया करवाने का इंतजाम करे। उन्होंने कहा कि अगर सेंटर बेसिक स्कूल इस तरह ही उपेक्षा का शिकार होता रहा तो आने वाले सालों में यह पार्किंग या व्यावसायिक केंद्र के रूप में देखने को मिलेगा। वह दिन काला होगा। 
विज्ञापन
chief justice visited his school in jammu kashmir
ts thakur - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा कि स्कूल की हालत को बेहतर बनाने के लिए अगर उनसे कुछ बन पड़ा तो वह जरूर करना चाहेंगे। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह सरकारी स्कूल में पढ़कर मुख्य न्यायाधीश पद तक पहुंचे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed