फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव रेप कांड: विधायक के भाई से सच उगलवाएगी सीबीआई, चार दिन की मिली रिमांड

Wed, 18 Apr 2018 06:05 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 18 Apr 2018 06:05 AM IST
विज्ञापन
cbi take remand of atul singh sengar
रेप अाैर हत्या का अाराेपी अतुल सिंह सेंगर
उन्नाव प्रकरण में रेप पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में सीबीआई कोर्ट ने पूर्व में गिरफ्तार किए गए विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सेंगर व चार अन्य आरोपियों की चार दिन की रिमांड मंजूर की है। 


 
cbi take remand of atul singh sengar
अतुल सिंह सेंगर
जेल में बंद अतुल सेंगर, सोनू सिंह, वीरेंद्र सिंह उर्फ बउवा, शैलू सिंह और विनीत मिश्रा को सीबीआई की टीम ने उन्नाव से लाकर सीबीआई की विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट सपना त्रिपाठी के कोर्ट में पेश किया था।  सीबीआई आरोपियों को 18 अप्रैल की प्रात: 10 बजे से चार दिन तक कस्टडी में लेकर पूछताछ कर अब सच उगलवाएगी।

 
cbi take remand of atul singh sengar
कुलदीप सिंह सेंगर एवं रेप पीड़िता
इससे पहले सीबीआई ने सभी आरोपियों को उन्नाव जेल से लाकर विशेष अदालत में पेश किया। सीबीआई के विवेचक अनिल कुमार मिश्रा की ओर से लोक अभियोजक राम बाबू कनौजिया ने पूछताछ के लिए आरोपियों को पांच दिन की  कस्टडी रिमांड पर देने की मांग वाली अर्जी दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
cbi take remand of atul singh sengar
कुलदीप सिंह सेंगर एवं अतुल सेंगर
दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने सीबीआई की अर्जी स्वीकार करते हुए विवेचक को निर्देश दिया कि वह आरोपियों का मेडिकल कराएंगे और कस्टडी रिमांड के दौरान शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित नहीं करेंगे। वकील चाहें तो निश्चित दूरी बनाकर रह सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed