फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव कांड: सीबीआई के खौफ से दहशत में विधायक के करीबी, जांच शुरू होते ही हुए भूमिगत, हुआ ये खुलासा

Fri, 02 Aug 2019 02:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 02 Aug 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Unnao Rape Case News: cbi start's investigation of unnao misdeed case
कुलदीप सिंह सेंगर
रायबरेली जिले के गुरुबख्शगंज में उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की रहस्यमय कार हादसे की जांच केंद्र सरकार ने सीबीआई को सौंप दी है। बुधवार को सीबीआई ने विधायक कुलदीप सेंगर समेत 10 नामजद व 20 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर अपनी तफ्तीश भी शुरू कर दी। इससे विधायक के करीबियों में एक बार फिर दहशत फैल गई है।


 
Unnao Rape Case News: cbi start's investigation of unnao misdeed case
कुलदीप सिंह सेंगर (फाइल फोटो)
जल्द ही सीबीआई करीबियों से पूछताछ भी कर सकती है। पूछताछ व कार्रवाई से बचने के लिए करीबियों ने भूमिगत होना शुरू कर दिया है। दुष्कर्म पीड़िता के साथ रायबरेली में हुए कार हादसे की जांच सीबीआई को सौंपने की संस्तुति प्रदेश सरकार ने की थी। केंद्र सरकार ने बिना देरी किए जांच सीबीआई को सौंप दी।

 
Unnao Rape Case News: cbi start's investigation of unnao misdeed case
भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर प्रकरण (फाइल फोटो)
बुधवार को सीबीआई की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच बारीकी से निरीक्षण किया और कुछ लोगों से पूछताछ भी की। सीबीआई ने रविवार को हुए हादसे में विधायक कुलदीप सेंगर व उनके भाई मनोज सेंगर समेत 10 नामजद व 15-20 अज्ञात लोगों पर हत्या व आपराधिक साजिश रचने की रिपोर्ट दर्ज की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Unnao Rape Case News: cbi start's investigation of unnao misdeed case
आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, सहआरोपी शशि सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में विधायक के गांव व शहर स्थित आवास में लगातार सक्रिय रहने वाले लोग अब गायब हो चुके हैं। सूत्रों की माने तो जल्द ही सीबीआई दोबारा पीड़िता के गांव पहुंचेगी और विधायक के करीबियों से घटना के संबंध में पूछताछ करेगी। इसके अलावा उन लोगों से भी पूछताछ की जाएगी जो लगातार विधायक से मिलने जेल पहुंच रहे थे। 

 
विज्ञापन
Unnao Rape Case News: cbi start's investigation of unnao misdeed case
कुलदीप सिंह सेंगर एवं दुष्कर्म पीड़िता (फाइल फोटो)
वहीं गुरुवार को उन्नाव एसएसपी ने दुष्कर्म पीड़िता की सुरक्षा में तैनात किए गए छह पुलिस कर्मियाें में से तीन को निलंबित कर दिया है। यह वो तीन पुलिस कर्मी हैं जिन्हें हमेशा पीड़िता के साथ रहना था। हादसे के वक्त ये तीनों पीड़िता के साथ मौजूद नहीं थे। जिसकी वजह पुलिस ने पीड़िता की कार में बैठने के लिए पर्याप्त जगह न होना बताया था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed