फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, हिंदू परिवार के पास बिस्किट से भी छोटी 300 साल पुरानी कुरान

Mon, 13 Jun 2016 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 13 Jun 2016 05:47 PM IST
विज्ञापन
amazing, see rare smallest 300 year old quran in hindu family
हिंदू परिवार के पास 300 साल पुरानी कुरान - फोटो : amar ujala
पंजाब के कपूरथला में रहने वाले एक हिंदू परिवार ने  मुसलमानों का पवित्र ग्रंभ कुरान जो 300 साल पुरानी और बिस्किट से भी छोटी है 30 दशकों से संभाल रखा है। यह कुरान 2.5 सेंटीमीटर लंबी, 2 सेंटीमीटर चौड़ी और 1 सेंटीमीटर मोटाई वाली है। 385 पन्नों की इस कुरान में हर पन्ने पर 8 आयतें लिखी हैं। परिवार इसके 300 साल पुरानी होने का दावा करता है।
amazing, see rare smallest 300 year old quran in hindu family
हिंदू परिवार के पास 300 साल पुरानी कुरान - फोटो : amar ujala
कपूरथला के मोहब्बत नगर निवासी संजीव कुमार सूद ने इस नायाब कुरान शरीफ को दिखाते हुए बताया कि इस्लाम धर्म के इस पावन ग्रंथ को पूरी मर्यादा के साथ सहेज कर रख रहे हैं। उनके घर में यह परंपरा उनके दादा जसवंत राय सूद के समय से चली आ रही है। इस नायाब सूक्ष्म कुरान शरीफ को वह हरे रंग के कपड़े में लपेट कर अपनी तिजोरी में रखते हैं। सूद ने बताया कि उनके दादा जी गणित के शिक्षक थे। उन्हें कपूरथला रियासत के एक वजीर ने यह दुर्लभ कुरान शरीफ भेंट की थी। 
amazing, see rare smallest 300 year old quran in hindu family
हिंदू परिवार के पास 300 साल पुरानी कुरान - फोटो : amar ujala

इस कुरान शरीफ को एक लोहे के छोटे केस में अदब के साथ रखा हुआ था और उसके ऊपर एक लेंस लगा हुआ था। जिसकी मदद से इसे पढ़कर अल्लाह की इबादत की जाती थी। अब लेंस किसी वजह से टूट गया है।  सूद ने बताया कि दुबई से कुछ शेख आए थे। उन्होंने इस कुरान शरीफ को बहुत ही नायाब और दुर्लभ बताया था। उन्होंने इस कुरान शरीफ को लेने के लिए पेशकश दी, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
amazing, see rare smallest 300 year old quran in hindu family
हिंदू परिवार के पास 300 साल पुरानी कुरान - फोटो : amar ujala

उनके दादा के बाद उनके पिता शिवदर्शन कुमार सूद भी इस परंपरा को आगे बढ़ाते रहे और अब वह खुद इसका अनुसरण कर रहे हैं। संजीव सूद ने बताया कि दुबई से आने वाले शेख ने ही उन्हें बताया कि यह अमूल्य धरोहर है। इसे हरे रंग के कपड़े में पूर्ण मर्यादा के साथ सहेज कर अपने सिर से ऊपर रखें। उनके कहे अनुसार इसका पूरा पालन हो रहा है। 1982-83 में लाहौर से तीन मुसलमान भाई जालंधर आए थे। वह भी इस कुरान शरीफ को देखने के लिए खास तौर पर उनके पास आए थे।

विज्ञापन
amazing, see rare smallest 300 year old quran in hindu family
हिंदू परिवार के पास 300 साल पुरानी कुरान - फोटो : amar ujala
हिंदू परिवार के पास 300 साल पुरानी कुरान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed