{"_id":"6aa7984d7ae81e3f3507199c","slug":"basement-wall-of-sco-in-chandigarh-sector-17-collapsed-relief-operations-commenced-2026-09-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में हादसा: सेक्टर 17 में एससीओ की बेसमेंट की दीवार गिरी, पुलिस ने मौके पर कराई फेंसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में हादसा: सेक्टर 17 में एससीओ की बेसमेंट की दीवार गिरी, पुलिस ने मौके पर कराई फेंसिंग
Mon, 14 Sep 2026 12:17 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:17 PM IST
सार
सेक्टर-17 शहर का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है और यहां बड़ी संख्या में रोजाना लोग खरीदारी और अन्य कामों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में व्यस्त बाजार में बेसमेंट की दीवार गिरने की घटना ने आसपास के दुकानदारों और लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
बाहर खड़े पंजाब जेल आफिस के कर्मचारी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित एससीओ नंबर 6-7 में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब दीपक फोटोग्राफिक्स के मालिक करण अरोड़ा को दुकान के बेसमेंट की एक दीवार गिरी हुई मिली। सुबह दुकानदार जब दुकानें खोलने पहुंचे तो बेसमेंट की दीवार का एक हिस्सा नीचे गिरा हुआ था। राहत की बात यह रही कि घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। इस कारण हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।
दीवार गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। एहतियात के तौर पर पुलिस की ओर से गिरे हुए हिस्से के आसपास फेंसिंग करवा दी गई, ताकि लोग वहां पहुंचकर किसी खतरे का सामना न करें। इसके साथ ही मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सावधानी बरती गई।

पूरी बिल्डिंग की होगी जांच
घटना के बाद प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। एसडीएम सेंट्रल खुशप्रीत कौर ने बताया कि पूरी बिल्डिंग की जांच करवाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान बिल्डिंग की संरचना और सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि दीवार गिरने के पीछे क्या कारण रहा और बिल्डिंग की मौजूदा स्थिति कितनी सुरक्षित है।
एसडीएम ने स्पष्ट किया कि बिल्डिंग की सुरक्षा सुनिश्चित होने के बाद ही इसे दोबारा खोला जाएगा। प्रशासन की ओर से निरीक्षण के बाद आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएंगे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना से किसी तरह का नुकसान न हो।
आसपास के दुकानदारों में भी चिंता
सेक्टर-17 शहर का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है और यहां बड़ी संख्या में रोजाना लोग खरीदारी और अन्य कामों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में व्यस्त बाजार में बेसमेंट की दीवार गिरने की घटना ने आसपास के दुकानदारों और लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल प्रशासन और पुलिस की निगरानी में मौके को सुरक्षित कर दिया गया है। बिल्डिंग की जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन