हैरी पॉटर कई बार देखी होगी आपने, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिक्सर किंग युवराज सिंह की पत्नी हेजल का इससे गहरा नाता है। जानिए कैसे?
हेजल कीच हैरी पॉटर कि कई सीरीज में काम कर चुकी हैं। हैरी पॉटर की 3 फिल्मों ('हैरी पॉटर एंड द फिलॉसोफर्स स्टोन', 'हैरी पॉटर एंड द चैम्बर ऑफ सीक्रेट्स' और 'हैरी पॉटर एंड द प्रिजनर ऑफ अज्काबान') में वो हैरी की दोस्त बनी हैं।
इंग्लैंड में पैदा हुई हेज़ल कीच जब 18 साल की थी तो छुट्टियों में भारत घूमने आयी थी, लेकिन वे यहीं रुक गईं। क्योंकि उन्हें यहां मॉडलिंग का ऑफर मिल गया था। बॉडीगार्ड मूवी में करीना कपूर की बहन के रोल में आपने हेजल को देखा होगा।
टेलीविजन की दुनिया में हेजल कीच रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 7' (2013), 'झलक दिखला जा' (सीजन 6 - साल 2013) और 'कॉमेडी सर्कस' (2013) में भी आ चुकी हैं।
2012 में आयी फिल्म 'मैक्सिमम' में एक आइटम गाने में भी हेजल दिखी थीं। 'आ अण्टे अमलापूरम' गाना देखा होगा तो हेजल को भी देखा होगा। फिल्म 'हीर एंड हीरो' में भी एक आइटम सॉंग में हेजल के जलवे दिखे थे।