तस्वीरें: युवी-भज्जी और मेनका के धार्मिक गुरु नहीं रहे
क्रिकेटर युवराज सिंह, हरभजन सिंह और मेनका गांधी के धार्मिक गुरु संत बाबा अजीत सिंह जी हंसाली वाले का निधन हो गया है। देर रात करीब अढ़ाई बजे उन्होंने पंजाब के फतेहगढ़ साहिब स्थित हंसाली डेरे में अंतिम सांस ली।
तस्वीरें: युवी-भज्जी और मेनका के धार्मिक गुरु नहीं रहे
गौरतलब है कि संत बाबा अजीत सिंह जी हंसाली वाले के डेरे में क्रिकेटर युवराज, हरभजन सिंह, कैप्टन अमरिंदर सिंह, मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी कई बार आते-जाते रहते थे। युवराज सिंह तो अपने बेहतर खेल के पीछे इन्हीं बाबा जी का आशीर्वाद बताते थे।
तस्वीरें: युवी-भज्जी और मेनका के धार्मिक गुरु नहीं रहे
विश्व कप में मैन आफ द टूर्नामेंट युवराज सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय बाबा अजीत सिंह को दिया। जब वह बुरे दौर से गुजर रहे थे तब फतेहगढ़ साहिब जिले के संत अजीत सिंह जी ने उनकी मदद की। उनके गुरूजी ने एक ही मंत्र दिया ,” शांत रहो, चीजें खुद ब खुद सही हो जाएगी।” ऐसा हुआ भी।
तस्वीरें: युवी-भज्जी और मेनका के धार्मिक गुरु नहीं रहे
हरभजन ने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में जब सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग आउट हो गए तो मैंने तहेदिल से बाबा जी से अरदास की कि इस बार बेड़ा पार लगा दो। उनकी दुआओं से ही हमारा विश्व कप जीतने का सपना पूरा हो पाया। ”
तस्वीरें: युवी-भज्जी और मेनका के धार्मिक गुरु नहीं रहे
इसी साल 26 अक्तूबर को केंद्रीय स्त्री एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी शनिवार शाम को अपनी पोती की खुशी में फतेहगढ़ साहिब के डेरा हंसाली में नतमस्तक होने पहुंची। इस मौके पर मेनका ने ब्रह्मज्ञानी संत बाबा अजीत सिंह जी हंसाली वालों से आशीर्वाद लिया।