टीम इंडिया के सिक्सर किंग युवराज सिंह और अभिनेत्री हेजल कीच की शादी पंजाब के फतेहगढ़ साहिब स्थित डेरे में होगी। देखिए, खास इंतजाम।
2 of 7
युवराज-हेजल की शादी
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ से 40 किमी दूर स्थित फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारा में आयोजित होने वाली शादी नें युवराज के पिता योगराज सिंह उपस्थित नहीं रहेंगे। शबनम सिंह को तलाक दे चुके योगराज सिंह ने इस बात की पुष्टी कर दी है। योगराज सिंह ने कहा कि यह शादी डेरे में हो रही है इस कारण मैं वहां मौजूद नहीं हो सकता। उन्होंने पहले ही बता दिया था, यदि इस शादी में कोई डेरा या धार्मिक गुरु जुड़ेंगे, तो मैं इसमें भाग नहीं लूंगा। क्योंकि मैं सिर्फ भगवान में विश्वास करता हूं धार्मिक गुरुओं में नहीं।
3 of 7
युवराज-हेजल की शादी
- फोटो : twitter
युवी-हेजल की शादी की सिख रीति रिवाजों के अनुसार होने वाली 'आनंद कारज' की रस्म फतेहगढ़ स्थित दुफेरा साहिब गुरुद्वारा में संपन्न होगी, जिसमें फतेहगढ़ साहिब के संत अजीत सिंह हंसाली वाले सहित परिवार तकरीबन 60 नजदीकी रिश्तेदार और दोस्त मौजूद रहेंगे। युवराज और उनकी मां की इन दो डेरों में आस्था है। शादी से पहले भी युवराज कई बार इन जगहों पर जाते रहे हैं।
युवराज और हेजल ने अपनी सगाई के बाद भी इन दो डेरों में दर्शन के लिए आए थे। गुरुद्वारे में होने वाले लंगर में युवी की पसंद का खाना तैयार किया जा रहा है। लंगर में युवराज की भतीजियों के पसंद के सभी व्यंजन बनेंगे। इनमें गोल-गप्पे, नूडल्स, सैंडविच, केक्स, स्प्रिंग रोल, ग्रेवी पनीर, फ्राइड राइस, दाल मक्खनी, मिक्स वेज, तंदूरी रोटी और सूजी का हलवा शामिल है। लंगर को पारंपरिक तरीके से ही परोसा जाएगा और मेहमान नीचे बैठकर खाएंगे।
युवराज-हेजल की शादी मोहाली के पास स्थित फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारे से होगी। शादी के पहले युवी हेजल को यहां रहने वाले संत बाबा राम सिंह से मिलाने भी ले गए थे।