{"_id":"6af439f01d920a70f7002af2","slug":"a-thief-broke-into-a-house-in-pathankot-people-caught-him-and-handed-him-over-to-the-police-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में घर में घुसा चोर: तेजधार हथियार लेकर पहुंचा था आरोपी, लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में घर में घुसा चोर: तेजधार हथियार लेकर पहुंचा था आरोपी, लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया
Wed, 11 Nov 2026 03:19 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
Published by: Nivedita
Updated Wed, 11 Nov 2026 03:19 PM IST
सार
घर में घुसने के बाद उसने परिवार के सदस्यों पर हमला करने का प्रयास भी किया, लेकिन परिवार की ओर से शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और चोर को दबोच लिया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने चोर की धुनाई भी की।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
पठानकोट के शाहपुर चौक के निकट देर रात एक घर में चोरी करने घुसे युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि उक्त युवक अपने साथ एक तेजधार हथियार भी लेकर आया था। सूत्रों के अनुसार, घर में घुसने के बाद उसने परिवार के सदस्यों पर हमला करने का प्रयास भी किया, लेकिन परिवार की ओर से शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और चोर को दबोच लिया।
इस दौरान गुस्साए लोगों ने चोर की धुनाई भी की। घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। इसके बाद थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस को सूचना दी गई और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया युवक जम्मू-कश्मीर क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।