मोहाली टैस्ट में अंग्रेजों के छक्के छुड़ाते ही टीम इंडिया सिक्सर किंग युवराज की संगीत सेरेमनी में पहुंच गई। तस्वीरों में देखिए टीम इंडिया का 'विराट' डांस।
युवराज और हेजल की शादी को 'युवराज-हेजल प्रीमियर' नाम दिया गया है। लीग का पहला मैच मेहंदी और संगीत सेरेमनी के साथ 'होटल द ललित' में खेला गया। पहले युवराज और हेजल ने मेहंदी की रस्म अदा की, फिर संगीत में सभी के साथ जमकर ठुमके लगाए।
भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली के लिए दोहरा खुशी का पल रहा। पहले मोहाली टेस्ट से पहले इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट जीते और उसके बाद अपने करीबी दोस्त युवराज सिंह की शादी का मौका। टेस्ट जीत के बाद काफी खुश नजर आए कोहली ने कहा किसी भी व्यक्ति के लिए शादी जीवन में बहुत महत्व रखती है।
इस दौरान विराट कोहली मेहमानों के बीच पंजाबी गाने पर डांस करते दिखे। संगीत सेरेमनी में सिंगर रंजीत बावा ने पंजाबी गानों से समा बांधा। इस दौरान विराट डांस फ्लोर पर पहुंच गए। उन्होंने काफी देरतक सिंगर बावा के साथ डांस किया। इस बीच युवराज भी सिंगर के साथ गाना गाने लगे।
जिनमें हैजल की मां और पिता और भाई भी था, वहीं युवराज की मां शबनम सिंह, भाई जोरावर और परिवार के चुनिंदा सदस्य थे। मेहंदी की रस्म की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया गया। जिसमें युवी और हैजल साथ दिख रहे थे हैं।