फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘यूथ फॉर पंजाब’ में अकालियों का शक्ति प्रदर्शन, दिखाए आक्रामक तेवर, तस्वीरें

Mon, 08 Aug 2016 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 08 Aug 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
youth for punjab, akali dal rally, akali dal shakti pradarshan, punjab assembly election, punjab
चंडीगढ़ में अकाली दल का शक्ति प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव की तैयारियों के चलते शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ में शक्ति प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस और आप के खिलाफ जंग का ऐलान किया। देखिए तस्वीरें।
youth for punjab, akali dal rally, akali dal shakti pradarshan, punjab assembly election, punjab
चंडीगढ़ में अकाली दल का शक्ति प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
चुनाव में शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठजोड़ की तीसरी बार जीत को यकीनी बनाने के लिए शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने ‘यूथ फार पंजाब’ मुहिम की शुरूआत की। सुखबीर ने पंजाबी युवाओं को कांग्रेस और आप के खिलाफ जंग शुरू करने का आह्वान किया। अकाली दल के चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में युवक एकत्रित हुए। बड़ी संख्या में जुटे युवकों के नारों से आयोजन स्थल गूंज उठा।
youth for punjab, akali dal rally, akali dal shakti pradarshan, punjab assembly election, punjab
चंडीगढ़ में अकाली दल का शक्ति प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
समारोह को संबोधित करते हुए सुखबीर ने नवयुवकों को ‘पंजाब पंजाबियों का’ नया नारा देते पंजाब विरोधी पार्टी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का पंजाब से पूर्ण सफाया करने का न्यौता दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब की अकाली भाजपा सरकार ने गत् नौ वर्षों में राज्य को बहुत मुश्किल से विकास की पटरी पर चढ़ाया है। सत्ता की भूखी पार्टियां कांग्रेस व आप पंजाब और पंजाबियों को बदनाम तथा गुमराह करके राज करने के सपने देख रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
youth for punjab, akali dal rally, akali dal shakti pradarshan, punjab assembly election, punjab
चंडीगढ़ में अकाली दल का शक्ति प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
शिरोमणि अकाली दल के गौरवमयी 95 वर्ष इतिहास की बात करते उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देश के आजादी संघर्ष में सबसे अधिक कुर्बानी पंजाबियों और विशेष तौर पर सिखों ने दी हैं। मौजूदा समय भी दुनियां के प्रत्येक  कोने में सिखों ने अलग पहचान बनाई है, पर कांग्रेस व आप वाले जानबूझ कर पंजाब व पंजाबियों को नशेढ़ी कहकर बदनाम कर रहे हैं। जबकि पंजाब पुलिस की चल रही भर्ती में 1 लाख नवयुवकों को डोप टेस्ट में 1 फीसदी से भी कम फेल हुए हैं।
विज्ञापन
youth for punjab, akali dal rally, akali dal shakti pradarshan, punjab assembly election, punjab
चंडीगढ़ में अकाली दल का शक्ति प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
पार्टी की यूथ विंग की प्रशंसा करते सुखबीर ने कहा कि सरकार बनाने में नवयुवकों का विशेष हाथ होता है, इसलिए चुनावों तक पंजाब के प्रत्येक कोने में यूथ अकाली दल के वर्करों को फैल जाना चाहिए तथा पार्टी व सरकार की प्राप्तियां घर-घर पहुंचानी चाहिए। पार्टी के महासचिव और पंजाब के राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने आम आदमी पार्टी और इसके नेताओं की तीखी आलोचना की। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को झूठा, फरेबी और नटवर लाल बताते हुये कहा कि केजरीवाल पंजाबियों को बदनाम करने से बाज आये।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed