फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योगेश्वर दत्त का बड़ा एलान, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद लेंगे संन्यास

Tue, 13 Jun 2017 09:45 AM IST
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Tue, 13 Jun 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
Yogeshwar Dutt will retire after Commonwealth Games
Yogeshwar dutt - फोटो : अमर उजाला
लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त जल्द ही कुश्ती से संन्यास लेने वाले हैं। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में वह आखिरी बार कुश्ती लड़ते दिखाई देंगे। 
Yogeshwar Dutt will retire after Commonwealth Games
योगेश्वर दत्त
योगेश्वर ने कहा कि अब वह खुद कुश्ती लड़ने की जगह देश के लिए नए पहलवान तैयार करेंगे। हालांकि, उनकी इच्छा है कि वह स्वर्ण पदक के साथ कुश्ती कॅरियर से विदाई लें। इसके लिए वह लगातार प्रैक्टिस कर रहें हैं। योगेश्वर दत्त ने संन्यास लेने का फैसला उम्र बढ़ने के साथ चोट से जूझने के कारण लिया है।
Yogeshwar Dutt will retire after Commonwealth Games
yogeshwar dutt ring ceramony
ओलंपिक में एक बार देश को कांस्य पदक दिलाने वाले हरियाणा के पहलवान योगेश्वर दत्त जब रियो ओलंपिक में गए तो उनसे पदक का रंग बदलकर लाने की उम्मीद थी। लेकिन रियो ओलंपिक में योगेश्वर को पहले ही राउंड में हार झेलनी पड़ी थी। चोट से जूझ रहे योगेश्वर ने रियो जाने से पहले ही साफ कर चुके थे कि वह अगला ओलंपिक नहीं खेलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Yogeshwar Dutt will retire after Commonwealth Games
योगेश्वर दत्त - फोटो : pti
कुश्ती में उम्र और फिटनेस अहम
योगेश्वर दत्त ने कहा है कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद संन्यास की तैयारी कर रहे हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स अगले साल की शुरुआत में होंगे। इसमें वह स्वर्ण पदक जीतने का इरादा कर चुके हैं। योगेश्वर कहते हैं कि कुश्ती में उम्र और शरीर को फिट रखना अहम होता है। जब उम्र बढ़ने के साथ चोट ज्यादा परेशान करने लगे तो सोचना पड़ता है। उनके अनुसार किसी भी खिलाड़ी को कोई फैसला लेने के लिए सही समय देखना चाहिए। योगेश्वर जल्द ही 35 साल के होने वाले हैं। इसे वह संन्यास लेने का सही समय मानते हैं। 
विज्ञापन
Yogeshwar Dutt will retire after Commonwealth Games
योेगेश्वर दत्त - फोटो : getty
देश के लिए तैयार करेंगे पहलवान
योगेश्वर दत्त संन्यास लेने के बाद भी कुश्ती से दूर नहीं जाएंगे। वह कहते हैं कि देश के लिए बेहतर पहलवान तैयार करने के लिए उन्होंने कुश्ती एकेडमी खोली है। वह अपना अनुभव एकेडमी में भावी पहलवानों में बांटेंगे। योगेश्वर की गोहाना में कुश्ती एकेडमी चल रही है। अकादमी में वह समय पहलवानों को कुश्ती के गुर सिखाते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed