{"_id":"584656204f1c1bfd64448315","slug":"year-2016-firing-incident-in-marriages-at-punjab-and-haryana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बंदूक वाला मेहमान समझो शादी में शैतान, देखिए 2016 की 7 ऐसी वारदातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदूक वाला मेहमान समझो शादी में शैतान, देखिए 2016 की 7 ऐसी वारदातें
विजय जैन/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 07 Dec 2016 04:12 PM IST
विज्ञापन
शादी समारोह की खूनी लीला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादियों में पहले भी गोलियां चलती रही हैं और खून भी बहता रहा है। 2016 में शादियों में हुईं ऐसी 7 वारदातों के बारे में जानिए, जिसमें खून भी बहा, जानें भी गईं।
दूल्हे के दोस्तों ने शादी में नाचते दागी गोलियां, बहाया खून
हरियाणा के सिरसा में पिस्तौल लेकर डीजे पर नाच रहे युवकों ने गोलियां चलाईं तो एक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। दूल्हे के दोस्त सुखदीप, गुलाब और तीन अन्य हाथों में पिस्तौल लेकर शराब के नशे में डांस कर रहे थे तो डीजे बंद करने पर एक युवक वीरेंद्र से कहासुनी हो गई। जब लोग छुड़ाने के लिए आए तो उन्होंने पिस्तौल निकाल ली और फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली विरेंद्र सिंह के सीने में मार दी और दो पैर पर। दूल्हे का भाई शमेशर विरेंद्र को छुड़ाने आया तो उसके पेट पर गोली दाग दी। भागते हुए हमलावरों ने वीरेंद्र के दोस्त अजयपाल को भी गोली मार दी।
चली गोली, बच्चा-बाराती गंभीर, सिपाही का सिर फोड़ा
सोनीपत जिले के गांव रिठाल में आई बारात में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक बच्चे और एक बाराती के पेट में गोली लगी। बचाव में आए सिपाही को भी सिर में बोतल मारी। रमेश की बेटी रवीना की शादी थी। बारात गंगाना (गोहाना) से आई थी। जब बारौठी लड़की के घर के समीप पहुंची तो बारातियों ने फायरिंग शुरू कर दी। बारात में आए गंगाना निवासी सुधीर के हाथ में बंदूक और दूसरे हाथ में पिस्टल था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक बच्चे और एक बाराती के पेट में गोली लगी। एक सिपाही को भी घायल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह में फायरिंग, गोली बच्ची को लगी, PGI में दम तोड़ा
20 अप्रैल को शादी में गोली लगने से बच्ची की मौत: यमुनानगर में शादी समारोह में गोली बच्ची को लगी, जिसने पीजीआई में दम तोड़ दिया। आशीर्वाद पैलेस में इनेलो नेता के बेटे की शादी थी। सभी लोग शादी की खुशी में नाच गा रहे थे कि अचानक एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। गोली एक बच्ची को लगी परिजन उसे अस्पताल ले गए। पीजीआई में बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
हिसार में शादी में चली गोली, दूल्हा घायल
- फोटो : अमर उजाला
हिसार में दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचे दूल्हे के आने पर हुई रिबन कटाई की जानलेवा साबित हुई। दूल्हा मंडप की बजाय अस्पताल पहुंच गया। दरअसल रिबन कटाई का मौका था और कैंची जिस डिब्बे में बंद थी, वह खुल नहीं रहा था। दूल्हे के दोस्त ने पिस्टल का बट मारकर डिब्बे को खोलने की कोशिश की तो अचानक गोली चल गई, जो दूल्हे के माथे पर लगी। तुरंत दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया। एक घंटे के ऑपरेशन के बाद माथे से गोली निकाल दी गई। डाक्टरों के अनुसार गोली कनपटी को छूकर तिरछी निकल गई थी।