{"_id":"58a557024f1c1bcd57d84501","slug":"yashpal-malik-rejected-the-government-s-invitation-to-talks-haryana-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भीड़ देख बदले जाट नेताओं के सुर, मलिक बोले- अब शुरु होगी आर-पार की लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ देख बदले जाट नेताओं के सुर, मलिक बोले- अब शुरु होगी आर-पार की लड़ाई
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 16 Feb 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
सरकार के बातचीत के न्योते को मलिक ने ठुकराया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरने पर भीड़ बढ़ने के बाद अब जाट नेताओं के सुर भी बदलने लगे है। यशपाल मलिक ने 19 से आर-पार की लड़ाई का एलान कर दिया है।
हरियाणा जाट आरक्षण आंदोलन
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि 19 फरवरी को प्रदेश के सभी जिलों में चल रहे धरनों पर आर-पार की लड़ाई का एलान किया जाएगा। इसके लिए 17 फरवरी को रोहतक के जसिया में चल रहे धरने पर बैठक करके फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने खुद ही सीआईडी की रिपोर्ट लीक करवाई है और सरकार चाहती है कि फिर से प्रदेश में माहौल खराब हो। लेकिन जाट समाज सरकार के इस षड्यंत्र में कामयाब नहीं होने देगा।
हरियाणा जाट आरक्षण आंदोनल धरना स्थल
मलिक ने कहा कि सीआईडी की रिपोर्ट झूठी है। साथ ही उन्होंने सरकार से आह्वान किया वे इस प्रकार के बयान देने वाले अपने मंत्रियों और अधिकारियों पर लगाम लगाए, नहीं तो प्रदेश के जाट ऐसे अधिकारियों और मंत्रियों को नाथ डालेंगे और छिक्का लगाएंगे। ईक्कस गांव में धरने के दौरान यशपाल मलिक ने कहा कि 17 फरवरी को प्रत्येक जिले के धरने से दो-दो आदमी जसिया धरने पर पहुंचेंगे। वहां बैठक कर आरपार की लड़ाई का निर्णय लिया जाएगा। 19 फरवरी का दिन प्रत्येक धरने पर बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसी दिन 17 फरवरी को जो निर्णय लिया जाएगा, उसकी घोषणा 19 फरवरी को धरनों से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा जाट आरक्षण आंदोनल
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री के बयान पर एतराज
यशपाल मलिक ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर एतराज जताया, जिसमें उन्होंने 302 व 307 के केस वापस नहीं लेने की बात कही है। मलिक ने कहा कि यदि ऐसा है तो हत्या और हत्या के प्रयास करने वालों पर भी केस बनने चाहिए। मलिक ने कहा कि सांसद राजकुमार सैनी व उनकी ब्रिगेड भी इसमें शामिल थी। यदि उनके खिलाफ केस दर्ज होते हैं तो जाट झूठे केस भुगतने के लिए भी तैयार हैं। हालांकि यशपाल मलिक ने सख्त निर्णय का एलान किया है, लेकिन इसको अभी साफ नहीं किया है। पत्रकारों से बातचीत में मलिक ने कहा कि सख्त निर्णय सिर्फ रेल व सड़क रोकना ही नहीं है। इसके तहत दूसरे राज्यों में भी आंदोलन किया जा सकता है। दिल्ली में चुनाव होना है, ऐसे में वहां भी आंदोलन हो सकता है।

लंबी लड़ाई के लिए मांगा समर्थन
धरने पर अपने संबोधन के शुरू में ही मलिक ने कहा कि यह लड़ाई लंबी चलेगी। ऐसे में उन्होंने लोगों ने पूछा कि लंबी लड़ाई के लिए क्या वे तैयार हैं। इस पर लोगों ने अपना समर्थन जताया। इसके बाद मलिक ने कहा कि सख्त फैसल लें तो क्या वे तैयार हैं। लोगों ने एक सुर में इस पर सहमति दे दी। इसके बाद मलिक ने सख्त भाषा में सरकार पर निशाना साधा। पत्रकारों से बातचीत में यशपाल मलिक ने कहा कि सीआईडी रिपोर्ट की आड़ में धरनों पर लाठियां और जेलियां लेकर आने की बात कर रही है। इससे बीजेपी दंगों की साजिश रच रही है।