डब्ल्यूडब्ल्यूई के चैम्पियन रेसलर दलीप सिंह राणा के दावे पर यकीं करें तो वे जल्द दो और राज्यों में 'खली' तैयार करेंगे। स्पेशल इंटरव्यू।
दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली जालंधर में एकेडमी चलाने के बाद अब अपनी जन्मभूमि हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर और हरियाणा के जिला पानीपत में पहलवानों को तैयार करने के लिए अकादमी शुरू करने जा रहे हैं। हिमाचल में सरकारी मदद के साथ एकेडमी खोली जाएगी।
3 of 7
पंजाब यूनिवर्सिटी पहुंचे द ग्रेट ख्ाली
- फोटो : amar ujala
खली का कहना है कि हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में पड़ते गुरुद्वारा पांवटा साहिब के पास अकादमी खोली जाएगी। इसे लेकर हिमाचल सरकार के साथ सारी बातचीत पूरी होने के साथ मंजूरी मिल चुकी है। दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं, जो पूरे होने के साथ ही तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी।
4 of 7
द ग्रेट खली के साथ बैंस बंधु
- फोटो : अमर उजाला
खली बोले कि हिमाचल सरकार की ओर से पांवटा साहिब के पास अकादमी खोलने के लिए जमीन दी जाएगी। खली ने कहा कि अकादमी के निर्माण को लेकर समय लगेगा, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अकादमी का निर्माण होगा। इसमें हिमाचल के युवाओं को डब्ल्यूडब्ल्यूई की ट्रेनिंग दी जाएगी।
खली का जन्म स्थान भी हिमाचल प्रदेश का जिला सिरमौर ही है। इसलिए खली इसी जिले में अकादमी की शुरुआत करना चाहते हैं। खली ने कहा कि वह अपने शहर को कुछ देना चाहते थे, इसलिए वहां अकादमी खोलने जा रहे हैं। हरियाणा में अकादमी खोलने को लेकर हरियाणा सरकार से बातचीत चल रही है।