पहलवानों के लिए बड़े काम की खबर है। देश में पहली बार 'दंगल' यानी कुश्ती से जुड़े कई नियमों में बदलाव किया गया है, जिन्हें लागू भी कर दिया गया है।
2 of 7
कुश्ती
- फोटो : amar ujala
इन बदलावों में सबसे अहम है, दंगल मूवी में पहलवान गीता फौगाट द्वारा लगाया गया 5 नंबर का दांव। 2010 में इस दांव को लगाने पर बैन लगा दिया गया था, लेकिन अब यह फिर से देखने को मिलेगा। एशियन चैम्पियनशिप 2017 में यह नया नियम लागू होगा। वहीं फ्री स्टाइयल के खिलाड़ी भी इसका फायदा उठा सकेंगे।
3 of 7
कुश्ती
- फोटो : अमर उजाला
सोनीपत निवासी इंटरनेशनल रेफरी वीरेंदर मलिक ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 5 नंबर का दांव एक ऐसा दांव है, जिसका कोई तोड़ नहीं। इसमें पहलवान सामने वाले को कंधे पर उठाकर पीठ के बल पटक देता है। जैसे कि एक धोबी कपड़े को जमीन पर पटकता है। नए नियमों से कुश्ती और ज्यादा रोमांचक हो जाएगी।
वीरेंदर मलिक ने बताया कि मेडिकल लीव पर चल रहे खिलाड़ियों को यह दाव चार मिनट में ही लगाना होगा। अगर इससे ज्यादा समय लगा तो वह मुकाबले से बाहर हो जाएगा। बोर्ड ऑफ ज्यूरी भी खत्म कर दी गई है। एशियन चैम्पियनशिप के लिए इन्हीं नए नियमों को देखते हुए पहलवानों को तैयार किया जा रहा है।
वीरेंद्र मलिक ने बताया कि ये बदलाव सीधे रेफरी से जुड़े हैं। कजाकिस्तान में यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग की ओर से रेफरी क्लीनिक का आयोजन किया गया था, जिसमें इन बदलावों की जानकारी दी गई। फ्रीस्टाइल कुश्ती में पैसिव कुश्ती में पहले मौखिक चेतावनी, फिर पैसिविटी के साथ 30 सेकेंड का एक्टिविटी टाइम शुरू हो जाएगा और 30 सेकेंड खत्म होने पर भी रेफरी एक अंक देगा और कुश्ती रोकी नहीं जाएगी।