देश के दो नामी पहलवानों ने अपने प्यार को मुकाम तक पहुंचाया और सात फेरे ले लिए। 15 तस्वीरों में देखिए जयमाला से लेकर फेरे होने तक पूरी शादी।
2 of 15
शिल्पी श्योराण के साथ शादी के बंधन में बंधे नरसिंह यादव
ओलंपियन पहलवान नरसिंह यादव ने पहलवान शिल्पी श्योराण को जीवनसंगिनी बना लिया। उन्होंने लव कम अरेंज मैरिज की। मुंबई के एक होटल में हुए भव्य कार्यक्रम में उन्होंने हिसार की पहलवान से शादी कर ली। रिंग सेरेमनी से लेकर विदाई तक की सभी रस्में वहीं निभाई गई।
3 of 15
शिल्पी श्योराण के साथ शादी के बंधन में बंधे नरसिंह यादव
शादी बेशक मुंबई में हुई, लेकिन रस्में सभी हरियाणा की निभाई गईं। तीन दिन पहले ही शिल्पी अपने परिवार के साथ मुंबई पहुंच गई थीं। नरसिंह यादव का पूरा परिवार कई दिन से ही मुंबई में था।
4 of 15
शिल्पी श्योराण के साथ शादी के बंधन में बंधे नरसिंह यादव
वीरवार शाम को शादी की रस्में शुरू हुई। शाम को टीका की रस्म के बाद होटल में ही लेडीज संगीत कार्यक्रम हुआ। इस दौरान शिल्पी के परिवार और रिश्तेदारों ने जमकर ठुमके लगाए। संगीत कार्यक्रम में शिल्पी ने साड़ी पहनकर शिरकत की।
5 of 15
शिल्पी श्योराण के साथ शादी के बंधन में बंधे नरसिंह यादव
हरियाणा के हिसार की रहने वाली पहलवान शिल्पी श्योराण की सगाई पहलवान नरसिंह यादव के साथ 9 नवंबर को हो चुकी है। यह सब बताते हुए शिल्पी श्योराण ने खुलासा किया कि सगाई से कुछ दिन पहले ही नरसिंह ने उसे प्रपोज किया था।