{"_id":"581d7dce4f1c1bd6354374a8","slug":"wrestler-geeta-phogat-husband-pawan-kumar-profile-aamir-khan-will-join-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर खान की पहलवान 'बेटी' की शादी तय, देखिए दूल्हा बनेगा कौन?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमिर खान की पहलवान 'बेटी' की शादी तय, देखिए दूल्हा बनेगा कौन?
Sun, 06 Nov 2016 09:01 AM IST
हनी सोनी/अमर उजाला, चरखी दादरी(भिवानी)
हनी सोनी/अमर उजाला, चरखी दादरी(भिवानी)
Updated Sun, 06 Nov 2016 09:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट की शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की पहलवान 'बेटी' दुल्हन बनने जा रही हैं। जानिए किसके साथ लेने जा रही हैं वे सात फेरे?
2 of 6
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट की शादी
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। 20 नवंबर को विवाह समारोह हरियाणा के चरखी दादरी में बेहद सादे और पारंपरिक तरीके से आयोजित किया जाएगा। दादरी-भिवानी मार्ग स्थित उत्सव गार्डन को शादी समारोह के लिए बुक किया जा चुका है। गीता के भाई राहुल फोगाट ने बताया कि शादी के कार्ड से लेकर तमाम चीजें फाइनल की जा चुकी है।
3 of 6
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट की शादी
शादी में शरीक होने के लिए बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान सहित अन्य सेलिब्रेटी और अंतर राष्ट्रीय खिलाड़ी पहुंचेंगे। आमिर खान का तो शादी में आने का प्रोग्राम तय हो चुका है। दो दिन पहले ही उनकी आठ सदस्यीय टीम दादरी पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं का जायजा ले चुकी है। दूसरी तरफ फोगाट परिवार में भी शादी को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट की शादी
बलाली में शादी से तीन दिन पहले मेहंदी, महिला संगीत सहित अन्य रस्में रीति-रिवाज के अनुसार शुरू हो जाएंगी। रविवार शाम तक गीता फौगाट अपने पैतृक गांव बलाली पहुंच जाएंगी। फिलहाल वो फैशन लीग में भाग लेने के लिए दिल्ली गई हुई है। गीता सोनीपत के गांव ठाकरान निवासी अंतरराष्ट्रीय पहलवान व 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक विजेता पवन के साथ सात फेरे लेकर उनकी जीवनसंगनी बनेगी।
विज्ञापन
5 of 6
इंटरनेशनल रेसलर गीता फौगाट की शादी
पवन दिल्ली के नांगल ठाकरान के रहने वाले हैं। उन्होंने 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में 86 किग्रा. भार वर्ग में ब्रॉज मेडल जीता था। आजकल पवन रियो ओलंपिक के बाद होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी में जुटे हैं। गीता ने बताया कि करीब एक साल पहले एक रेसलिंग चैंपियनशिप के दौरान पवन से उनकी मुलाकात हुई थी। तभी से दोनों एक दूसरे के करीब हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।