फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

105 साल के फौजा सिंह की लंबी उम्र का बस एक ये राज है, यकीं नहीं कर पाएंगे

Mon, 27 Feb 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 27 Feb 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
world's oldest 105 years old fauja singh long life secret, exposed in a interview at patiala
फौजा सिंह
दुनिया के सबसे बुजुर्ग और वर्ल्ड रिकार्ड बनाने वाले मैराथन रनर 105 साल के फौजा सिंह अपनी लंबी उम्र का राज बता रहे हैं। आप भी जानिए और आजमाइए।
world's oldest 105 years old fauja singh long life secret, exposed in a interview at patiala
फौजा सिंह
फौजा सिंह पंजाब के पटियाला स्थित जिमखाना क्लब में शनिवार शाम को जनहित समिति के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे हुए थे। दरअसल जनहित समिति पांचवीं पटियाला हाफ मैराथन का 26 मार्च को आयोजन कर रही है। इसका थीम रन फार क्लीन एंड हेल्दी लाइफ है। फौजा सिंह ने आज इस हाफ मैराथन के कर्टेन रेजर प्रोग्राम में पहुंचे और इस मैराथन का पोस्टर रिलीज किया।

 
world's oldest 105 years old fauja singh long life secret, exposed in a interview at patiala
फौजा सिंह
यहां फौजा सिंह ने अपनी सेहत का राज बताते हुए कहा कि वह इस उम्र में भी मशीनों पर निर्भर नहीं रहते। शारीरिक रूप से पूरी तरह से सक्रिय रहने के लिए रोजमर्रा के तकरीबन सभी जरूरी काम खुद करते हैं। रोजाना भागते हैं। इसके साथ ही वह अपने खान-पान पर भी पूरी तरह से ध्यान देते हैं। वह जंक फूड बिल्कुल नहीं खाते हैं। इस मौके पर जनहित समिति के प्रेसीडेंट बीएस सैनी, विनोद शर्मा विशेष तौर से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
world's oldest 105 years old fauja singh long life secret, exposed in a interview at patiala
फौजा सिंह
फौजा सिंह ने कहा कि नशे जीवन बर्बाद कर देते हैं, लेकिन पंजाब के नौजवान नशों की दलदल में बुरी तरह से फंस रहे हैं। नौजवानों को नशों से दूर रहना चाहिए, तभी जाकर वह अपने जीवन में सफल हो सके। फौजा सिंह ने इस मौके पर हाफ मैराथन की थीम की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि अगर व्यक्ति स्वस्थ है, तभी वह एक अच्छा जीवन जी सकता है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए रोजाना सैर व व्यायाम करें।
विज्ञापन
world's oldest 105 years old fauja singh long life secret, exposed in a interview at patiala
फौजा सिंह
फौजा सिंह ने कहा कि पंजाब में मौजूदा सरकार ने नशे पर अंकुश लगाने की बजाय बढ़ावा दिया। इस कारण पंजाब की जवानी बर्बाद हो गई। एक जमाना था जब पंजाब के गबरुओं का दुनिया में नाम था। मैं भी उसी जमाने के पंजाब से संबंधित हूं। उस समय के खाए घी, दूध, मक्खन की बदौलत आज विश्व में पंजाब की पहचान को कायम रखे हुए हूं, परंतु सरकार की गलत नीतियों के चलते गबरुओं को नशे ने खोखला कर के रख दिया है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed