फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

16 साल की उम्र में बेटी ने रच दिया ऐसा इतिहास, मां के आंसू छलके

Mon, 12 Mar 2018 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा) Updated Mon, 12 Mar 2018 08:57 PM IST
विज्ञापन
women's day, Manu Bhaker won two gold medal in ISSF World Cup 2018
मनु भाकर
बेटी ने 16 साल की उम्र में इतिहास रचकर नाम रोशन कर दिया तो मां के आंसू छलक आए। अब वह पलकें बिछाए बेटी का इंतजार कर रही है, ऐसे करेगी स्वागत।
women's day, Manu Bhaker won two gold medal in ISSF World Cup 2018
मनु भाकर
हम बात कर रहे हैं मैक्सिको में चल रहे शूटिंग वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीतने वाली मनु भाकर की। हरियाणा में झज्जर जिले की रहने वाली 11वीं की छात्र मनु ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। अब मनु विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली देश की सबसे युवा निशानेबाज बन गई है। मनु ने पहले महिला वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पहला गोल्ड जीता और अब प्रकाश मिथरवाल के साथ मिलकर मिक्सड इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है।
women's day, Manu Bhaker won two gold medal in ISSF World Cup 2018
मनु भाकर
मनु ने यह दूसरा गोल्ड 10 मीटर एयर पिस्टल (मिक्स इवेंट) में जीता। मनु ने मैक्सिको के अलेजांद्रा जावाला को पछाड़ते हुए इस मेगा टूर्नामेंट में दूसरा गोल्ड हासिल किया है। उन्होंने 24 शॉट के फाइनल के अंतिम शॉट में 10.8 अंक का स्कोर बनाया, जिससे उनका टोटल स्कोर 237.5 रहा। मनु के 2 गोल्ड हासिल करने के बाद भारत 3 गोल्ड और 4 ब्रॉन्ज मेडल के साथ मेडल टैली में नंबर 1 पर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
women's day, Manu Bhaker won two gold medal in ISSF World Cup 2018
मनु भाकर
वहीं बेटी की इस जीत से गांव गोरिया में खुशी का माहौल है। मां सुमेधा भाकर की खुशी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे, वह पलकें बिछाए उसके आने का इंतजार कर रही है। कहती है,  बेटी के आने पर वह उसका स्वागत उसकी फेवरेट डिश से करेंगी। सुमेधा भाकर का कहना है कि मनु को नमकीन चावल के साथ-साथ गाजर का रायता व देसी घी का चूरमा बहुत पसंद है। वह मनु के गांव लौटने पर उसकी सभी फेवरेट डिश ही बनाएंगी।
विज्ञापन
women's day, Manu Bhaker won two gold medal in ISSF World Cup 2018
मनु भाकर
यूथ ओलंपिक के लिए भी किया क्वालीफाई
मनु भाकर की मां सुमेधा ने बताया कि अपनी इस उपलब्धि के चलते मनु ने 2018 में होने वाले यूथ ओलंपिक चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। मनु अब 2018 में हाने वाले यूथ ओलंपिक में भी देश का परचम लहराएगी। इससे पहले मनु भाकर एशियन चैंपियनशिप में भी रजत पदक प्राप्त कर देश का नाम रोशन कर चुकी है और अब इस दोहरी जीत के बाद उनका आत्मविश्वास और भी बढ़ गया है, जिसका वह सही उपयोग करेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed