फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

122 साल की महिला को मिला सबसे बड़ा दर्द, मनाई थी 100वीं सालगिरह

Mon, 12 Mar 2018 08:56 PM IST
भारत भूषण मित्तल/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
भारत भूषण मित्तल/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Mon, 12 Mar 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
women's day, 120 years old bhagwan singh died in bathinda, 122 years old wife
वूमेन्स डे, सबसे बुजुर्ग दंपति
122 साल की महिला को मिला सबसे बड़ा दर्द, कुछ दिन पहले ही मनाई थी 100वीं सालगिरह, तस्वीरों में देखिए मामला।
women's day, 120 years old bhagwan singh died in bathinda, 122 years old wife
वूमेन्स डे, सबसे बुजुर्ग दंपति
बात काफी हैरान करने वाली है, शायद यकीं ही नहीं कर पाए कोई, लेकिन सच है। पंजाब में बठिंडा जिले के गांव हररंगपुरा निवासी 120 वर्षीय भगवान सिंह की सोमवार सुबह मौत हो गई। बता दें कि 18 फरवरी को दोनों की शादी की 100वीं सालगिरह थी, लेकिन वो आखिरी होगी सोचा न था।
women's day, 120 years old bhagwan singh died in bathinda, 122 years old wife
वूमेन्स डे, सबसे बुजुर्ग दंपति
जैसे ही प्रदेश में 120 साल के भगवान सिंह की मौत की खबर फैली, लोग अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ पड़े। हर कोई अर्थी को कंधा देना चाहता था। घरवालों ने भी अंतिम विदाई को यादगार बनाने की कोशिश की। हालांकि दोनों की उम्र का कोई प्रमाण नहीं था, लेकिन आजादी से काफी पहले दोनों का जन्म हुआ और शादी भी। अकसर आजादी की लड़ाई के किस्से सुनाया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
women's day, 120 years old bhagwan singh died in bathinda, 122 years old wife
वूमेन्स डे, सबसे बुजुर्ग दंपति
भगवान सिंह और धन कौर की 5 बेटियां और एक बेटा है। सबसे बड़ी बेटी 90 साल की है, जबकि सबसे छोटा बेटा 55 साल का है। बेटे नत्था सिंह बताते हैं कि जानकारी न होने की वजह से वे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज नहीं करवा सके। लेकिन मेरे पिता सारी जिंदगी नशे से दूर रहे और सादा जीवन जीते रहे। 100 साल की उम्र तक तो उन्होंने खेतों में काम किया।
विज्ञापन
women's day, 120 years old bhagwan singh died in bathinda, 122 years old wife
वूमेन्स डे, सबसे बुजुर्ग दंपति
नत्था सिंह ने बताया कि आजकल भगवान सिंह बोल नहीं पाते थे। जबकि अंतिम संस्कार में पहुंचे 90 साल के चंद सिंह ने बताया कि दो दिन पहले ही वह उनसे मिलने आए थे, तब बिल्कुल ठीक थे। वह गांव के सबसे बुजुर्ग आदमी थे और अपनी उम्र में उनकी आवाज में भी काफी दम था। इस समय परिवार में 12 लोग हैं। बेटे नत्था सिंह का परिवार है, जिसकी पत्नी, दो बेटे, दो पुत्रवधू व 4 पोते पोतियां हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed