फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला ने एक ऐसे बच्चे को जन्म दिया देखकर हैरान रह गया पति, तस्वीरें

Tue, 21 Feb 2017 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Tue, 21 Feb 2017 09:28 PM IST
Woman In Yamunanagar Gave Birth To A Child with Two Mouth, Photo Viral on Social Media
महिला ने जन्मा दो मुंह वाला बच्चा
महिला ने एक ऐसे बच्चे को जन्म दिया, जिसे देखकर उसका पति हैरान रह गया। आप देखेंगे तो यकीं नहीं कर पाएंगे और तस्वीर आपको ​विचलित कर सकती है।
Woman In Yamunanagar Gave Birth To A Child with Two Mouth, Photo Viral on Social Media
महिला ने जन्मा दो मुंह वाला बच्चा
घटना हरियाणा के यमुनानगर की है। जगाधरी स्थित एसपी अस्पताल में जन्मे इस बच्चे के अन्य बच्चों की तरह दो हाथ व दो पैर तो है लेकिन सिर भी दो हैं जो गर्दन के पास से आपस में जुड़े है। डॉक्टरों का कहना है कि दुनिया भर में केवल चार-पांच मामले ही इस तरह के सामने आए हैं। जन्म के 90 मिनट बाद ही बच्चे ने दम तोड़ दिया, लेकिनदेखते ही देखते इस बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
Woman In Yamunanagar Gave Birth To A Child with Two Mouth, Photo Viral on Social Media
महिला ने जन्मा दो मुंह वाला बच्चा
गंगा नगर कालोनी निवासी नसीम मोहम्मद की पत्नी नसरीन ने कुछ दिन पहले अल्ट्रासाउंड कराया था। जिसमें पता चला था कि उसके गर्भ में दो मुंह वाला बच्चा पल रहा है। सोमवार को उसे प्रसव पीड़ा हुई। जिसके बाद परिजनों ने उसे शहर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। मंगलवार शाम महिला दो मुंह वाले लड़के को जन्म दिया। बच्चे के दो मुंह थे और धड़ केवल एक। दो मुंह वाले बच्चे की यह खबर क्षेत्र में बहुत तेजी से फैल गई।

 
विज्ञापन
Woman In Yamunanagar Gave Birth To A Child with Two Mouth, Photo Viral on Social Media
महिला ने जन्मा दो मुंह वाला बच्चा
मसीह अस्पताल के प्रमुख डॉ. आर मसीह ने बताया कि बुडिया निवासी एक व्यक्ति अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर उनके अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए आए थे। अल्ट्रासाउंड में उन्हें दो सिर वाला बच्चा दिखाई दिया। अल्ट्रासांउड देखकर उस व्यक्ति को अपनी पत्नी को ऑपरेशन से डिलिवरी करवाने की सलाह दी, क्योंकि सामान्य डिलीवरी से बच्चे की मां को भी खतरा पैदा हो सकता था। मंगलवार को बच्चे का जन्म हुआ।

 
Woman In Yamunanagar Gave Birth To A Child with Two Mouth, Photo Viral on Social Media
महिला ने जन्मा दो मुंह वाला बच्चा
हालांकि जन्म के समय बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा था, लेकिन जन्म के करीब 90 मिनट बाद ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। डाक्टर के मुताबिक नवजात के दिल की दीवारें कमजोर थी और उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिस कारण उसकी मौत हो गई थी। डॉक्टर ने बताया कि जिले दो मुंह वाले बच्चे का यह पहला केस है। हालांकि जुडवां बच्चों के कई केस आ चुके है। लेकिन दो मुंह व एक धड़ वाले बच्चे का यह एकमात्र केस है।
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed