हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को डांस करते हुए देखने के लिए लोग किस कदर पागल और दीवाने रहते हैं, इसका जीता जागता उदाहरण हैं ये तस्वीरें।
2 of 5
सपना चौधरी के डांस शो में लोगों का हाल
करीब 5000 लोग जुटे सपना चौधरी के ठुमके देखने के लिए। आलम ये था कि लोगों ने प्रोग्राम स्थल की कोई जगह नहीं छोड़ी। जिसे जहां से सपना को देखने का मौका मिला, वह वहां पहुंचा गया। वहां चढ़कर बैठ गया, न ऊंचाई मायने रखी और न ही जान की परवाह। बस सपना चौधरी को देखना था। यह अद्भुत नजारा देखने को मिला हरियाणा के झज्जर में।
3 of 5
सपना चौधरी के डांस शो में लोगों का हाल
यहां नई अनाज मंडी में श्री गोशाला झज्जर द्वारा चलाए जा रहे चार दिवसीय कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हुआ। आखिरी दिन हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी ने भी कार्यक्रम के अंतिम दिन शिरकत की। इसके चलते सपना के ठुमकों के दीवानों की भीड़ मंगलवार को उमड़ पड़ी। करीब 5000 लोगों ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम के अंतिम दिन गो भक्तों ने दिल खेलकर दान दिया। महिलाओं की भी काफी भीड़ देखने को मिली।
4 of 5
सपना चौधरी स्टेज पर ठुमकती हुई
गांव छपार के द्वारा सबसे ज्यादा करीब 19 लाख का चंदा दिया गया तो वहीं गांव गिरावड़ द्वारा भी 4 लाख 6 हजार 331 रुपये की बड़ी दान की राशी गोशाला को चंदे के रूप में दी गई तथा गांव रईया की पंचायत द्वारा 5 लाख की राशी नकद और एक वर्ष के लिए 101 एकड़ भूमि दान स्वरूप दी। कमेटी के प्रधान काला उर्फ प्रजीत गोवंश की सहायता के लिए हर वर्ष यह कार्यक्रम करवाया जाता है।
5 of 5
सपना चौधरी के डांस शो में लोगों का हाल
कमेटी प्रधान ने बताया कि करीब तीन दिन से सपना के आने की आस लगाए बैठे दर्शकों की आस भी कार्यक्रम के आखिरी दिन पूरी हो ही गई। डांस देखने करीब 5000 लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और पंडाल खचाखच भर गया। जब सपना के दीवानों को नजदीक पहुंचने का मौका नहीं तो वे पंडाल के शेड पर चढ़ गए। यही नहीं, सपना चौधरी की हर एक अदा को वहां मौजूद दर्शक मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड करने लगे।