फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजस्थान के बाद अब इस राज्य में सोती महिलाओं के बाल काटे गए, लोगों में दहशत

Sat, 29 Jul 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेरी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, बेरी(हरियाणा) Updated Sat, 29 Jul 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
woman hair cut in all over haryana
woman hair cut
राजस्थान में रात में सोती महिलाओं को बाल काटने की समस्या सुलझी नहीं थी कि अब एक और जगह ऐसा होने लगा है, जिसके कारण लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। 
woman hair cut in all over haryana
woman hair cut
राजस्थान, नारनौल, महेंद्रगढ़ जिलों में अफवाहों के दौर के बाद महिलाओं की चोटी कटने की दहशत झज्जर जिले में भी आ पहुंची। महिलाओं की चोटी काटने का यह मामला वीरवार को बेरी के गांव माजरा दूबलधन में सामने आया। जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। लक्ष्मी देवी पत्नी दिलबाग की दोपहर में सोते हुए अज्ञात महिला द्वारा चोटी काट ली गई। सवेरे म​हिला को अपनी चारपाई के पास यह बाल कटे हुए मिले। 
woman hair cut in all over haryana
woman hair cut
देखते ही देखते यह घटना पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते ग्रामीणों का हजूम उक्त महिला के घर जा पहुंचा। हालांकि कई ग्रामीण इसे अब भी केवल मात्र अफवाह बता रहे हैं। लेकिन गांव में कई घर ऐसे भी हैं जिनमें इस घटना के बाद दहशत का माहौल व्याप्त है। हालांकि इसी गांव में अन्य दो महिलाओं की भी ठीक इसी तरह से बाल काटे जाने की अफवाह है, लेकिन मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई सामने आने को तैयार नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
woman hair cut in all over haryana
woman hair cut
फतेहाबाद के गांव किरढान में भी एक मां और बेटी की आधी रात को चोटी कट जाने का मामला सामने आया है। अज्ञात लोगों पर घर में घुसकर वारदात को अंजाम देने का आरोप है। इसके बाद से अब गांव की महिलाओं व पुरुषों ने पहरा देना शुरू कर दिया है। बिमला देवी व उसकी बेटी ममता रानी का आरोप है कि रात में किसी ने उसकी व उसकी बेटी की चोटी काट दी। जब यह घटना हुई तो दोनों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी फरार हो गए। 
विज्ञापन
woman hair cut in all over haryana
woman hair cut
मामले की शिकायत पुलिस को दी गई और सामूहिक रुप से निर्णय लिया गया कि महिलाएं व पुरुष ठीकरी पहरा देंगे। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस तरह की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। गांवों में लगातार पीसीआर द्वारा पेट्रोलिंग की जा रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed