तस्वीरें: लेडी कांस्टेबल को वकीलों ने घेरकर पीटा, बवाल
पेशी के लिए कोर्ट पहुंची लेडी कांस्टेबल को वकीलों ने परिसर में ही घेरकर पीट डाला। तस्वीरों में जानिए क्या है माजरा?
तस्वीरें: लेडी कांस्टेबल को वकीलों ने घेरकर पीटा, बवाल
एक केस के सिलसिले में कोर्ट पहुंची महिला कांस्टेबल को वकीलों ने परिसर में ही घेरकर जमकर पिटाई कर दी। दरअसल महिला कोर्ट में अपने तलाक के मामले में फैसले के लिए आई थी जब वकालत की प्रैक्टिस कर रहा कांस्टेबल के पूर्व पति और पति के साथी वकीलों ने महिला कांस्टेबल की गर्दन दबोच ली और पिटाई शुरू कर दी। महिला कांस्टेबल किसी तरह से जान बचा गेट से बाहर चौराहे पहुंची तो वहां भी आरोपियों ने उसे घेर लिया। मौके पर पहुंची महिला पीसीआर ने जब बीच-बचाव की कोशिश की तो उससे भी बदसलूकी की गई।
तस्वीरें: लेडी कांस्टेबल को वकीलों ने घेरकर पीटा, बवाल
करीब एक घंटे तक वकीलों और महिला के बीच चौराहे पर नोकझोंक हुई। बाद में कांस्टेबल शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस में रामगोपाल कॉलोनी निवासी मनजीत सहित अन्य के पांच-छह खिलाफ आईपीसी की धारा 148, 149, 394, 506, 323 के तहत केस दर्ज किया गया है। सिविल लाइन थाना एसएचओ नवीन ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच चल रही है। गांव नांदल निवासी सोनिया ने बताया कि वह पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। फिलहाल डयूटी पुलिस कंट्रोल रूम में है।
तस्वीरें: लेडी कांस्टेबल को वकीलों ने घेरकर पीटा, बवाल
सोनिया ने बताया कि वह पुलिस क्वार्टर में रहती है। सोनिया ने बताया कि वर्ष 2010 में उसकी शादी गांव मायना निवासी मनजीत से हुई थी। वर्तमान में मनजीत रामगोपाल कॉलोनी में रहता है। शादी के कुछ ही महीनों बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मामला बढ़ने पर कोर्ट में मुकदमा पहुंच गया। छह महीने पहले पंचायती तौर पर तलाक हो गया था। उस संबंध में कोर्ट ने 22 सितंबर सुनवाई की तारीख तय की थी। कोर्ट का फैसला होने पर सोनिया अपनी ताई धनकौर के साथ मनजीत के वकील के चैंबर में पहुंची।
तस्वीरें: लेडी कांस्टेबल को वकीलों ने घेरकर पीटा, बवाल
सोनिया ने बताया कि वह महिला सेल में दी गई शिकायत को समाप्त करने के संबंध में चैंबर में पहुंची थी। तभी मनजीत और उसके साथी वकील ने गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। कचहरी का गेट नंबर 1 बंद करके दोनों वकीलों और मनजीत ने सोनिया की जमकर पिटाई की। जैसे तैसे सोनिया के परिवार के सदस्यों ने कचहरी का गेट खोलकर सोनिया को बाहर निकाला।
सोनिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब मनजीत और उसके वकीलों ने उसके साथ मारपीट की तो राजेन्द्र कॉलोनी निवासी जितेन्द्र कुंडू वहां आ गया। उसने मारपीट का विडियो रिकॉर्ड कर लिया लेकिन, आरोपियों ने उसका मोबाइल छीनकर वीडियो डिलिट कर दिया।