फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   electricity workers Strike in Haryana ends cm nayab singh saini

हरियाणा में बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म: सीएम सैनी संग बैठक के बाद बनी बात, जानें क्यों नाराज थे कर्मी?

Fri, 23 Oct 2026 07:21 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़
माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़ Published by: विकास कुमार Updated Fri, 23 Oct 2026 07:21 PM IST
सार

हरियाणा में बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म हो गई है। बिजली कर्मचारियों ने राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ बैठक के बाद ये फैसला लिया है।

विज्ञापन
electricity workers Strike in Haryana ends cm nayab singh saini
सीएम नायब सिंह सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिन से चल रही हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ कर्मचारी संगठनों की हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद हड़ताल खत्म करने का बड़ा फैसला लिया गया है। इस निर्णय से राज्यभर के आम जनजीवन, उद्योगों और प्रशासनिक सेवाओं को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

क्यों शुरू हुई थी हड़ताल?
गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी 'इलेवन पावर' को बिजली आपूर्ति का लाइसेंस दिए जाने के विरोध में बिजली कर्मी तीन दिन की हड़ताल पर चले गए थे। बुधवार रात दस बजे से शुरू हुई इस हड़ताल ने उद्योगों से लेकर अस्पतालों, स्कूलों, सरकारी कार्यालयों और आम जनजीवन को पूरी तरह से ठप कर दिया था। स्थिति को संभालने के लिए इससे पहले ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने भी कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की थी और सरकार विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हुई संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस
पंचकूला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, ऊर्जा मंत्री अनिल विज और मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की विशेष मौजूदगी रही। वहीं, कर्मचारी संगठनों की ओर से संयुक्त मोर्चा के नेता देवेंद्र हुड्डा और अनुबंधित कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री जीवन सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

निजीकरण के खिलाफ थी हड़ताल
कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट किया कि उनकी यह हड़ताल बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में थी। बातचीत के बाद सरकार ने उनकी मांगों पर सहमति जताई है, जिसके बाद कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है। संयुक्त मोर्चा के देवेंद्र हुड्डा और अनुबंधित कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री जीवन सिंह ठाकुर ने संयुक्त रूप से ऐलान किया कि सभी कर्मचारी तुरंत अपनी हड़ताल खत्म कर काम पर लौटेंगे और युद्धस्तर पर बिजली बहाली के काम में जुट जाएंगे ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

हड़ताल के दौरान राज्य में दिखा व्यापक असर
हड़ताल का सबसे बुरा असर औद्योगिक इकाइयों पर पड़ा। सोनीपत, करनाल, रोहतक, रेवाड़ी, बहादुरगढ़, नारनौल, हिसार और गुरुग्राम में उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ। अकेले गुरुग्राम के उद्यमियों ने एक दिन में 1500 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार प्रभावित होने का दावा किया, जहाँ दौलताबाद और मानेसर समेत कई औद्योगिक क्षेत्रों में मशीनें पूरी तरह बंद रहीं।

अस्पताल और स्कूल प्रभावित
भिवानी के जिला नागरिक अस्पताल और पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज में करीब पांच घंटे बिजली गुल रहने से मरीजों और चिकित्सकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं करनाल में फीडर बंद रहने के कारण स्कूल बंद करने पड़े, जबकि सिरसा और भिवानी के लघु सचिवालयों में कर्मचारियों को अंधेरे में काम करना पड़ा।

गांवों से लेकर शहरों तक ब्लैकआउट
आठ जिलों के कम से कम 1198 गांवों और कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। यमुनानगर, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, कैथल और फरीदाबाद के कई इलाकों में लोगों को 15 से 16 घंटे तक बिजली और पानी के संकट से जूझना पड़ा। वीरवार शाम तक 11 जिलों में 22,853 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं।

अनाज मंडियों में ठप रहा काम
जीटी बेल्ट की अनाज मंडियों (यमुनानगर, जगाधरी, करनाल, कैथल, सिरसा) में बिजली न होने के कारण धान की सफाई, तुलाई और उठान का कार्य बाधित हुआ। कई जगहों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे और इन्वर्टर जवाब दे गए, जिसके बाद आढ़तियों को निजी जनरेटरों का प्रबंध करना पड़ा।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच चली बैठकों के दौर के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ हुई बैठक में सहमति बनी, जिसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed