{"_id":"cdce5f826253b2eb0fb0b42c08b83020","slug":"wife-and-daughter-of-former-soldier-commit-suicide","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर क्या हुआ?, पूर्व सैनिक की पत्नी-बेटी ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर क्या हुआ?, पूर्व सैनिक की पत्नी-बेटी ने दे दी जान
Mon, 28 Dec 2015 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा,फरीदकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा,फरीदकोट(पंजाब)
Updated Mon, 28 Dec 2015 09:56 AM IST
विज्ञापन
आखिर क्या हुआ?, पूर्व सैनिक की पत्नी-बेटी ने दे दी जान
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व सैनिक की पत्नी और उसकी बेटी ने घर में जहरीला पदार्थ निगल कर खुदकुशी कर ली। मामला पंजाब के मोगा जिले के गांव सेखा कलां में शनिवार देर शाम का है। मामले की जांच कर रहे एएसआई थैली सिंह ने बताया कि पूर्व सैनिक जसमेल सिंह (45) अपने गांव सेखा कलां में फोटो स्टेट का काम करता है। उसकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी। उसका बेटा कनाडा में रहता है। उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिक ने पहली पत्नी की मौत के बाद अपनी साली शरनजीत कौर से विवाह करवा लिया था।
आखिर क्या हुआ?, पूर्व सैनिक की पत्नी-बेटी ने दे दी जान
2 of 6
पूर्व सैनिक की बेटी मनजोत कौर ज्योति (17) मोगा में एक प्राइवेट स्कूल में बारहवीं की छात्रा थी। पूर्व सैनिक जसमेल सिंह (45) ने पुलिस को बताया कि वह अपनी दुकान में था। देर शाम को जब वह अपनी दुकान बंद कर घर पहुंचा तो मां-बेटी उल्टी कर रही थी। वह दोनों को तुरंत बठिंडा अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत करार दिया। पीड़ित पूर्व सैनिक ने दावा किया कि घर में किसी तरह का कोई कलह भी नहीं था। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
आखिर क्या हुआ?, पूर्व सैनिक की पत्नी-बेटी ने दे दी जान
3 of 6
इससे पहले पंजाब के ही फरीदकोट के जैते में वीरवार को रेलवे पुलिस के एक हवलदार की पत्नी और बेटी ने घरेलु कलह के बाद घर में रखी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली थी। दोनों को गंभीर हालत में हवलदार की पत्नी जसविंदर कौर ( 42) और उसकी बेटी सिमरजीत कौर (19) को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और यहां से दोनों को लुधियाना रेफर कर दिया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिर क्या हुआ?, पूर्व सैनिक की पत्नी-बेटी ने दे दी जान
4 of 6
बताया जा रहा है कि बीएसई नर्सिंग की छात्रा सिमरजीत कौर ने किसी विवाद के चलते पहले खुद को गोली मारी और कुछ समय के उपरांत ही उसकी मां जसविंदर कौर ने भी गोली मारकर अपनी जान देने का प्रयास किया। घटना के समय हवलदार हरजीत सिंह घर में मौजूद नहीं था और उसका छोटा बेटा भी स्कूल गया था। सुबह करीब पौने 11 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर मोहल्ला निवासी तुरंत हरजीत सिंह के घर पहुंच नजारा देखकर दंग रह गए थे।
विज्ञापन
आखिर क्या हुआ?, पूर्व सैनिक की पत्नी-बेटी ने दे दी जान
5 of 6
इससे पहले कि लोग कुछ समझ ही पाते कि जसविंदर कौर ने फर्श पर पड़ी बेटी के पास पड़ा रिवाल्वर उठाया और उसने भी खुद छाती पर गोली मार ली थी। दोनों का इलाज कर रहे डॉक्टरों के अनुसार मां जसविंदर कौर के दिल और सिमरजीत कौर की रीढ़ की हड्डी में गोली फंसी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी जैतो जगदीश विश्नोई, एसएचओ जसबीर सिंह पन्नू समेत आला अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।