फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छह साल हामिद के घर नहीं मनी थी ईद, फिर सुषमा स्वराज ने लौटाई थीं खुशियां, दिल छूने वाला किस्सा

Wed, 07 Aug 2019 09:00 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 07 Aug 2019 09:00 AM IST
विज्ञापन
When Pakistan Released Hamid Ansari With the Help of Sushma Swaraj
Sushma Swaraj - फोटो : फाइल फोटो

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को देश विदेश में फंसे भारतीयों की मदद के लिए हमेशा याद किया जाएगा। चाहे वो मोसुल में फंसे भारतीय हों या फिर पाक में फंसे हामिद। सभी की मदद सुषमा स्वराज ने की। खास बात ये है कि सुषमा स्वराज की मदद से ही छह साल बाद हामिद के घर ईद की खुशियां लौटी थीं। आइए जानते हैं इस किस्से के बारे में....



When Pakistan Released Hamid Ansari With the Help of Sushma Swaraj
Sushma Swaraj - फोटो : फाइल फोटो

मुंबई के रहने वाले हामिद निहाल अंसारी छह साल बाद पाकिस्तान की जेल से रिहा हुए थे। उनकी रिहाई में सुषमा स्वराज का अहम योगदान था। उस दौरान हामिद को देखकर उनका पूरा परिवार रो पड़ा था। हामिद पाकिस्तान की मरदान जेल में बंद था। हामिद की वापसी वाघा-अटारी बॉर्डर से हुई थी। 

When Pakistan Released Hamid Ansari With the Help of Sushma Swaraj
Sushma Swaraj - फोटो : फाइल फोटो

उस दौरान पास खड़े पिता और भाई की भी आंखें नम थीं। फौजिया अंसारी ने बताया था कि हामिद 2012 में अपनी फेसबुक फ्रेंड से मिलने के लिए बिना वीजा के पाकिस्तान चला गया था। हामिद अफगानिस्तान के रास्ते पाकिस्तान गया था। पाकिस्तान के कोहाट में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Pakistan Released Hamid Ansari With the Help of Sushma Swaraj
Sushma Swaraj - फोटो : फाइल फोटो
आर्मी ने उस पर देशद्रोह का केस किया और 15 दिसंबर 2015 को हामिद को तीन साल की सजा सुनाई गई। हामिद के बारे में उनके फेसबुक दोस्तों ने जानकारी दी थी। जब उन्हें पता चला कि हामिद पाकिस्तान के पेशावर की जेल में सजा काट रहा है, तब वह विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिले।
विज्ञापन
When Pakistan Released Hamid Ansari With the Help of Sushma Swaraj
Sushma Swaraj - फोटो : PTI

उन्होंने इस्लामाबाद स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों को हामिद को हर संभव कानूनी मदद देने के आदेश दिए थे। हामिद अंसारी के भाई ने बताया था कि आज उनके परिवार की ईद है। छह साल से उनके परिवार ने कोई त्योहार नहीं मनाया। परिवार का कहना था कि सुषमा स्वराज से मीटिंग कर जो आत्मविश्वास पैदा हुआ, उसी से उम्मीद जगी कि बेटा घर लौट आएगा। आज सुषमा स्वराज के निधन पर ये परिवार भी स्तब्ध होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed