फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

3 गांवों में अजीबोगरीब घटनाएं, पानी में तैर रहे हैं पत्थर, लोग हैरान

Tue, 02 Aug 2016 04:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 02 Aug 2016 04:44 PM IST
विज्ञापन
weird happening, floating stones found in three villages of haryana, people worshipping
हरियाणा के गांवों में मिले चमत्कारी पत्थर - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के तीन गांवों में अजीबोगरीब घटनाएं मिलने से लोग हैरान हैं। लोगों का दावा है कि भारी पत्थर पानी में तैर रहे हैं। देखिए तस्वीरें।
weird happening, floating stones found in three villages of haryana, people worshipping
हरियाणा के गांवों में मिले चमत्कारी पत्थर - फोटो : अमर उजाला
कांजनू, मोहीदीनपुर, भिवानी के खुर्द गांव में इस तरीके की घटना सामने आई है। लोग पत्थरों के तैरने की घटना को बड़ा चमत्कार मान रहे हैं। महिलाएं पानी में तैर रहे पत्थरों की पूजा करती दिखाई दीं। रविवार को यमुना नहर के कांजनू घाट से दो भारी भरकम पत्थर बरामद किए हैं। सरपंच पवन कुमार ने बताया कि रविवार की शाम को गांव के अखिल कांबोज और सत्यादेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल मुकेश शास्त्री ने गांव कांजनू में दो पत्थर तैरते हुए देखे।
weird happening, floating stones found in three villages of haryana, people worshipping
हरियाणा के गांवों में मिले चमत्कारी पत्थर - फोटो : अमर उजाला
जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी गांव के लोगों को दी। लोगों ने पत्थरों को नहर से बाहर निकालकर मंदिर में रख दिया। बताया जा रहा है कि एक पत्थर का वजन 58 तो दूसरे का 22 किलोग्राम निकला। लोग दोनों पत्थरों को देवी मंदिर में ले गए। जहां पत्थरों को देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। लोग पत्थरों के तैरने की घटना को बड़ा चमत्कार मानकर चल रहे हैं। महिलाएं पानी में तैर रहे पत्थरों की पूजा करती दिखाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
weird happening, floating stones found in three villages of haryana, people worshipping
हरियाणा के गांवों में मिले चमत्कारी पत्थर - फोटो : अमर उजाला
पत्थर मिलने की सबसे पहली घटना भिवानी खुर्द से सामने आई थी। दरअसल खुर्द गांव के अजीत खेत में अपने पिता को चाय देने के लिए गया था तो उसे नहर में तैरता हुआ पत्थर दिखाई दिया। अजीत नहर से पत्थर को निकालकर घर ले गया। पत्थर को घर में बनी पानी के टैंक में डाल दिया। टंकी में भी करीबन 44.790 किलोग्राम भार का पत्थर डूबने के बजाय तैरने लगा। पत्थर को देखने के लिए गांव के लोगों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
weird happening, floating stones found in three villages of haryana, people worshipping
हरियाणा के गांवों में मिले चमत्कारी पत्थर - फोटो : अमर उजाला
करनाल ज़िले के गांव मोहीदीनपुर के यमुना नदी से मिले 60 किलोग्राम के पत्थर को दूर गांव से भी लोग देखने आ रहे है। नदी से मिले इस पत्थर को देखने के बाद भगवान में आस्था रखने वाले लोगों का तर्क है ये पत्थर रामसेतु का है। पानी में तैरने वाले इस कथित चमत्कारी पत्थर का वज़न 60 किलोग्राम है। गांव वालों ने पानी का एक टब बनाया और इस पत्थर को इसमें छोड़ दिया पत्थर पानी में डूबने की बजाये तैरने लगा। लोग इस चमत्कार को देखकर हैरान हो गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed