{"_id":"57933c104f1c1bc148c4c574","slug":"water-filled-due-to-heavy-rain-in-yamunanagar-people-protest-against-administration","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में फिर आफत बनी बारिश, लोगों ने जाम लगा जताया गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में फिर आफत बनी बारिश, लोगों ने जाम लगा जताया गुस्सा
Sun, 24 Jul 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
Updated Sun, 24 Jul 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
यमुनानगर में भारी बारिश के कारण सड़कों पर भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरियाणा के यमुनानगर में एक बार फिर हुई जोरदार बारिश ने शहर के सभी बाजारों को जलमग्न कर दिया। सुबह 8 बजे तक 175MM बारिश हो चुकी थी।
2 of 5
यमुनानगर में भारी बारिश के कारण सड़कों पर भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
गलियां-सड़कें और यहां तक कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तो जैसे नहर बन गए। वहीं स्कूलों की छुट्टी भी करनी पड़ी। भारत नगर, तिलक नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, शक्ति नगर, मुखर्जी पार्क और बस स्टैंड इलाकों में जलभराव लोगों को बेहद परेशान किए हुए है। यहां तक कि बारिश का पानी घरों में भी घुस गया।
3 of 5
यमुनानगर में भारी बारिश के कारण सड़कों पर भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
लोगों को सामान निकालते देख लग रहा था, जैसे बाढ़ आ गई हो। लोग सड़कों पर उतर प्रशासन के खिलाफ भी जाम लगाकर नारेबाजी करते नजर आए। इसके अलावा यमुनानगर रेलवे स्टेशन पर तो हालात इतने बदतर हो गए कि सहारनपुर-अंबाला ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन अस्थायी तौर पर रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
यमुनानगर में भारी बारिश के कारण सड़कों पर भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
इस ट्रैक पर नग्गल पैसेंजर, सुपर एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियां प्रभावित हुई हैं। इतना ही सड़क मार्ग पर भी यमुनानगर-अंबाला का रूट बाधित हो गया, वहीं अंबाला में टांगरी नदी के उफान की वजह से शहरी इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन
5 of 5
यमुनानगर में भारी बारिश के कारण सड़कों पर भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
दोनों जिलों में डीसीज ने अन्य अफसरों को साथ लेकर बारिश के पानी से प्रभावित इलाकों के हालात भी देखे। वहीं यमुनानगर में तो डीसी ने स्कूलों की छुट्टी करने के आदेश दे दिए हैं। लोगों ने अलग-अलग पर जाम लगाकर जलभराव को लेकर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ गुस्सा जताया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।