फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव 2019 में पहली बार इस मशीन से वोट डालेंगे लोग, दो फायदे होंगे, जानें खासियतें

Thu, 10 Jan 2019 01:52 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 10 Jan 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
VVPAT Machine with EVM will use in Lok Sabha Election 2019
वीवीपीएटी - फोटो : self
निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है और इस बार पहली दफा ईवीएम मशीन के साथ वीवी पैट सिस्टम भी होगा, जानिए क्या है और कैसे काम करेगी।
VVPAT Machine with EVM will use in Lok Sabha Election 2019
VVPAT
आगामी लोकसभा चुनाव में ईवीएम के साथ वीवीपीएटी के इस्तेमाल को लेकर हरियाणा में तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। इसी कड़ी में हरियाणा सिविल सचिवालय में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के साथ वोटर वेरिफियेबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) के  इस्तेमाल को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में विभिन्न विभागों के प्रधान सचिवों, अतिरिक्त सचिवों, संयुक्त, उप तथा अवर सचिवों ने भाग लिया।
VVPAT Machine with EVM will use in Lok Sabha Election 2019
वीवीपैट
प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचक पंजीयन अधिकारी तथा निर्वाचन अधिकारी पंकज सेतिया ने बताया कि हरियाणा में आगामी लोकसभा चुनावों के दौरान ईवीएम की विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के साथ वोटर वेरिफियेबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) का इस्तेमाल पहली बार किया जाएगा, ताकि मतदाता को यह पता चल सके कि उसने जिस उम्मीदवार को वोट किया है, उसी के खाते में गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
VVPAT Machine with EVM will use in Lok Sabha Election 2019
vvpat machine
अधिकारियों ने बताया कि ईवीएम के साथ लिंक वीवी पैट एक ऐसा सिस्टम है, जिसकी मदद से मतदाता जब वोट डालेगा तो उसे स्क्रीन पर यह दिखाई देगा कि उसने अपना वोट किसको और किस चुनाव चिन्ह पर दिया है। वीवी पैट पर 7 सेकेंड के लिए यह सूचना दिखाई देगी। मतदाता को किसी तरह का संदेह होने पर वह मशीन में अपना वोट देख सकेगा। मशीन मतदाता के वोट का प्रिंट तैयार करेगी।
विज्ञापन
VVPAT Machine with EVM will use in Lok Sabha Election 2019
vvpat machine
अधिकारियों ने बताया कि यह प्रिंट ग्लास स्क्रीन पर नजर आने के बाद मशीन में चला जाएगा। यह इसमें एक रिकॉर्ड की तरह सेफ रहेगा। इस पर जिस उम्मीदवार को वोट दिया गया है, उनका नाम और चुनाव चिह्न छपा होता है। किसी तरह का विवाद होने पर ईवीएम में पड़े वोटों के साथ पर्ची का मिलान किया जा सके। इस मशीन को डिजायन करने का श्रेय भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने को जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed