फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

72 पत्नियों ने उठाया ऐसा कदम, NRI पतियों के होश आ गए ठिकाने, खबर पढ़कर कहेंगे- सही किया

Thu, 10 Jan 2019 01:51 PM IST
खुशबू गोयल सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 10 Jan 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
Wife Decision to Take Strict Action Against NRI Husbands, Passport Office
Divorce
पानी सिर से ऊपर हो गया, तो पत्नियों ने सबक सिखाने को ऐसा कदम उठा लिया कि पतियों में अफरा तफरी मच गई। उसके बाद जो हुआ किसी ने सोचा भी नहीं होगा, पढ़ें बड़े काम की खबर।
Wife Decision to Take Strict Action Against NRI Husbands, Passport Office
Couple
देश भर की 40 हजार महिलाओं ने पतियों के खिलाफ मोर्चा खोला तो उसकी धमक विदेशों तक जा पहुंची। कार्रवाई के डर से एनआरआई पति विदेश से भारत लौटने लगे हैं। ऐसे 20 एनआरआई दूल्हे इंडिया पहुंचे हैं। इसमें कुछ ने पत्नियों के साथ जिंदगी बिताने का निर्णय लिया है तो कुछ ने उन पर चल रहे केस को लड़ना स्वीकारा है। इनमें हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ व हिमाचल प्रदेश से जुड़े छह एनआरआई दूल्हे यहां पहुंच गए हैं।
Wife Decision to Take Strict Action Against NRI Husbands, Passport Office
Couple - फोटो : social media
सितंबर 2018 तक हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, हैदराबाद, चेन्नई समेत कई क्षेत्रों की 40 हजार महिलाएं एनआरआई पतियों से पीड़ित थीं। पति शादी करने के बाद विदेश चले गए। तमाम प्रयासों के बाद भी वापस नहीं लौटे। फिर हिमाचल प्रदेश की ऋतु शर्मा, चंडीगढ़ की अमृतपाल, दिल्ली की समायरा, संतोष, रागिनी, उत्तर प्रदेश के बरेली की हरप्रीत कौर, लखनऊ की जूबी, पुणे की सुमेरा आदि ने सोशल मीडिया को हथियार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Wife Decision to Take Strict Action Against NRI Husbands, Passport Office
फाइल फोटो
सभी ने एक होकर टुगेदर वी कैन, एनआरआई फ्रॉड मैरिज विक्टिम, हैश टू मीटू आदि के नाम से सोशल मीडिया पर मुहिम चलाई। साथ ही चंडीगढ़ के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में आकर 72 से अधिक एनआरआई के पासपोर्ट रद्द कराए। जैसे ही कनाडा, अमेरिका, इंग्लैंड, दुबई, आस्ट्रेलिया सहित अन्य जगहों पर रह रहे पतियों ने कारोबार या अन्य कार्यों से दूसरे देशों में जाने को उड़ान भरने की सोची तो वहां पासपोर्ट चेक किया गया, जो कि रद्द पाए गए।
विज्ञापन
Wife Decision to Take Strict Action Against NRI Husbands, Passport Office
Couple
पासपोर्ट रद्द होने का पता लगते ही वहां पुलिस ने इनको इंडिया भेजना शुरू कर दिया। वहां से रिपोर्ट इंडिया भी पहुंची तो उन्हें यहां गिरफ्तार भी किया गया। अब कुछ एनआरआई जेल में हैं तो कुछ बेल पर बाहर आ गए हैं। कुछ पत्नियों के साथ रहने को तैयार हैं तो कुछ नहीं। बता दें कि इन महिलाओं ने केंद्र सरकार से भी गुहार लगाई, पुलिस से भी मदद चाही, पर किसी ने साथ नहीं दिया। उसके बाद वे खुद ही अपनी लड़ाई लड़ रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed