फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व पति का खुलासा, 13 साल छोटी हनीप्रीत संग राम रहीम करता था 'गंदा काम'

Tue, 03 Oct 2017 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 03 Oct 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
vishwas gupta revealed truth of honeypreet relations with ram rahim
राम रहीम और हनीप्रीत के रिश्ते
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम और हनीप्रीत के रिश्ते को लेकर विश्वास गुप्ता ने कई सनसनीखेज खुलासे किए। उसने बाबा पर आरोप लगाते हुए बहुत कुछ बताया।
vishwas gupta revealed truth of honeypreet relations with ram rahim
फाइल
हनीप्रीत और डेरामुखी में नहीं बाप-बेटी का रिश्ता
विश्वास गुप्ता ने दावा किया कि कहने को हनीप्रीत और डेरामुखी मुंहबोले बाप-बेटी थे, लेकिन उनका रिश्ता ऐसा नहीं था। विश्वास गुप्ता ने दावा किया कि फरार चल रही हनीप्रीत किसी भी तरह से डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की बेटी नहीं है, क्योंकि बाबा हनीप्रीत से महज 13 साल बड़ा है। वे दोनों पति-पत्नी की तरह रहते थे। जब हमारी शादी हुई थी तो पहली रात भी हनीप्रीत राम रहीम सिंह के साथ गुफा में थी।
vishwas gupta revealed truth of honeypreet relations with ram rahim
फाइल
मैंने एक रात बाबा के कमरे में दोनों को न्यूड देखा था
विश्वास गुप्ता ने बताया कि उसने डेरे में दोनों को आपत्तिजनक हालात में देखा था। 2011 में हम साथ साथ कहीं गए थे। राम रहीम और मेरा कमरा साथ-साथ था। मैंने एक रात बाबा के कमरे में दोनों को न्यूड देखा था। राम रहीम ने इस घटना के बाद धमकी भी दी थी कि किसी को बताया तो तेरी जान नहीं बचेगी। हनीप्रीत गुफा के अंदर बाबा के बेड पर उसके साथ सोती थी और वो गुफा के बाहर रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
vishwas gupta revealed truth of honeypreet relations with ram rahim
फाइल
उस दिन के बाद हनीप्रीत मेरे पास कभी नहीं आई
विश्वास गुप्ता ने बताया कि एक रात वो मेरे कमरे में नहीं आई। मैं पूरी रात बैचेन रहा और वहीं घूमता रहा। सुबह पांच बजे में सेवादार से पूछा कि हनीप्रीत कहां है तो वह चुप रह गया। थोड़ी देर बाद वह आया और बोला कि आप को बाबा जी बुला रहे हैं। मैं गया तो देखा कि हनीप्रीत उसकी गोद में लेटकर रो रही थी। मुझे देख बाबा बोला कि बेटा तेरा भी मन विचलित कर गया। यह मेरी बेटी है और सारी रात से मुझे बुखार है, इसलिए मेरे पास रुक गई थी। इसके बाद हनीप्रीत मेरे पास कभी नहीं आई।
विज्ञापन
vishwas gupta revealed truth of honeypreet relations with ram rahim
फाइल
माफी मांगी, तभी वापस हुए पांचों झूठे केस
विश्वास गुप्ता ने आरोप लगाया कि डेरामुखी और हनीप्रीत के इशारे पर उस पर पांच केस दर्ज करवा दिए। उसका परिवार इस कदर प्रताड़ित हो गया कि वर्ष 2014 में उसे व उनके पिता को डेरे में जाकर माफी मांगने को मजबूर होना पड़ा। उसके बाद हनीप्रीत ने भी आसानी से उसे तलाक दे दिया और पांचों केसों का समझौते के बाद तुरंत निपटारा भी हो गया। लेकिन उसके विधायक दादा और पिता ने जो 40 करोड़ की प्रापर्टी बेचकर डेरे के कारोबार में धनराशि लगाई  थी, वो देने से डेरामुखी ने साफ इंकार कर दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed