विकास और उसके दोस्त आशीष को मौका ए वारदात से दबोचने वाले पुलिसकर्मियों ने कई चौंका देने वाले खुलासे किए हैं, देखिए
पुलिसवालों ने बताया कि रईसजादों ने न केवल उन्हें धमकाया बल्कि पिता की पावर का रौब दिखाते हुए वर्दी तक उतरवाने की चेतावनी दी।
डरावनी रात की कहानी, पुलिस की जुबानी
हेडकांस्टेबल सतीश कुमार व वालंटियर बैसाखी ने बताया कि वह एरिया में पेट्रोलिंग कर रहे थे। रात करीब 12.33 पर कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि हाउसिंग बोर्ड की ओर जा रही एक युवती को मदद चाहिए। 2 युवक उसका पीछा करके छेड़छाड़ व किडनैप करने की कोशिश कर रहे हैं।
युवक भी हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट की ओर से आ रहे हैं। इतना सुनते ही दोनों पीसीआर कर्मी तत्काल हाउसिंग बोर्ड चौक पर पहुंचे और पीसीआर वैन साइड में लगा दी। कुछ ही समय बाद तेज रफ्तार से एक सफेद रंग की कार आती दिखी।
नंबर प्लेट देखकर पुलिस ने तत्काल सफारी को रोक लिया। ड्राइविंग सीट की तरफ से खुले आधे शीशे में हाथ डालकर पीसीआरकर्मियों ने चाबी निकाल ली। ड्राइविंग सीट पर आशीष बैठा हुआ था।