फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वर्णिका का कहा सच हुआ- लड़की को नहीं, आरोपियों को छिपाना पड़ा मुंह

Thu, 10 Aug 2017 03:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 10 Aug 2017 03:24 PM IST
विज्ञापन
Vikas Barala And Ashish kumar Arrested
Vikas Barala Arrested
साहसी बेटी वर्णिका ने कहा था कि वह क्यों छिपाए अपना चेहरा, आरोपी को छिपाना चाहिए क्योंकि क्राइम उन्होने किया है।
Vikas Barala And Ashish kumar Arrested
Vikas Barala's Friend Ashish Arrested
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला का राजनीतिक रसूख काम नहीं आया। चौतरफा दबाव और भारी किरकिरी के बाद वर्ण्का छेड़छाड़ प्रकरण में आखिरकार चंडीगढ़ पुलिस ने सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके दोस्त आशीष कुमार को बुधवार दोपहर को फिर गिरफ्तार कर लिया। अब उनके खिलाफ धारा 365, 511 (किडनैपिंग की कोशिश) लगाई गई है जिसके तहत अधिकतम साढ़े तीन साल की सजा का प्रावधान है।
Vikas Barala And Ashish kumar Arrested
Varnika Kundu and Vikas Barala - फोटो : File Photo
दोनों आरोपियों को वीरवार को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का रिमांड मांगा जाएगा। यह दूसरी बार है जब दोनों को गिरफ्तार किया गया। चार दिन पहले उन्हें इसी मामले में छेड़छाड़ के मामूली धाराएं लगाकर थाने से ही जमानत दे दी गई थी। इसके बाद नैतिकता की दुहाई देने वाली भाजपा के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन शुरू हो गए थे। भाजपा और चंडीगढ़ पुलिस पर आरोपियो को बचाने के आरोप भी लगाए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Barala And Ashish kumar Arrested
Vikas Barala Arrested
आईएएस की बेटी वर्णिका से छेड़छाड़ मामले में बुधवार को एक नाटकीय घटनाक्रम के तहत दोनों आरोपी पूछताछ में शामिल होने के नोटिस पर सेक्टर 26 के थाने पहुंचे। भारी सुरक्षा इंतजामों के बीच उन्हें वहां दोपहर ढाई बजे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों पर पुख्ता सुबूतों के आधार पर नई धाराएं जोड़ी हैं। दोनों आरोपियों को वीरवार कोर्ट में पेश करके तीन दिन के पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। 
विज्ञापन
Vikas Barala And Ashish kumar Arrested
Vikas Barala Arrested
सेक्टर-26 थाना पुलिस ने वारदात की रात दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 365 डी (छेड़छाड़), 341(पीछा करना) व 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जमानती धारा दर्ज कर सुबह कार्रवाई के बाद दोनों को जमानत दी थी। मालूम हो कि दोनों आरोपियों पर शराब के नशे में शुक्रवार रात 12.40 बजे मध्यमार्ग पर हरियाणा के सीनियर आईएएस की बेटी का पीछा कर छेड़खानी करने का आरोप लगा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed