सेक्टर 26 थाने में विकास बराला व आशीष कुमार ने पूछताछ के दौरान सीनियर आईएएस की बेटी वर्णिका कुंडू के आरोपों को नकार दिया है। सूत्रों ने दावा किया कि विकास ने पूछताछ के दौरान बियर पीने की बात कबूल ली है। लेकिन पीछा करने के आरोपों को झूठा बताया है। उनके जवाबों से लग रहा था कि वह पूरी तैयारी से आए हैं। एक नजर डालते हैं कि थाने में विकास व आशीष से पूछे गए सवाल और उन सवालों के क्या जवाब दिए।
सवाल : देर रात शहर में किस काम से निकले थे?
विकास बराला : मुझे अपने जूते एलांते मॉल से बदलवाने थे। इसलिए मैं आशीष को भी साथ लेकर गया था।
सवाल : क्या तुम लोगों ने रात में शराब पी थी।
विकास बराला : हां हमने रात में एक-एक बियर पी थी।
सवाल : बियर की बोतल कहां से लाए थे।
विकास बराला : बियर की बोतल सेक्टर 8 की मार्केट की शॉप से दो बोतल बियर खरीदी।
5 of 9
Varnika Kundu and Vikas Barala
- फोटो : File Photo
सवाल : क्या तुम वर्णिका कुंडू को पहले से जानते हो?
विकास बराला : नहीं। न तो मैं जानता हूं और न ही मेरा कोई दोस्त।