शुक्रवार को राम रहीम पर केस का फैसला होना है और उसे सुनने के लिए बाबा के लाखों समर्थक जुट गए हैं और सड़कों पर ही दिन रात बिता रहे हैं, जरा देखिए कैसे...
2 of 13
पंचकूला में जुटे लाखों डेरा प्रेमी
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम पर साध्वी यौन शोषण केस में 25 अगस्त दिन शुक्रवार को फैसला आना है। पंचकूला की सीबीआई कोर्ट में राम रहीम पेश होंगे, लेकिन इस पेशी ने पंजाब हरियाणा सरकार की दिक्कतें बढ़ा दी हैं।
3 of 13
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम
पेशी से पहले ही पंचकूला में लाखों की संख्या में समर्थक उमड़ रहे हैं। सड़कों पर ही दिन और रात बिताएं जा रहे है। खाना पीना, लंगर सेवा चल रही है। हालात देखकर लग रहा है कि डेरा समर्थक मरने मारने के लिए तैयार होकर आए हैं।
4 of 13
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम
वहीं डेरा समर्थकों की संख्या को देखते हुए पंचकूला में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। चप्पे चप्पे पर पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं। हालांकि अंबाला से आने वाली बसें रोक दी गई हैं, लेकिन ट्रेनों के जरिए समर्थक पंचकूला पहुंच रहे हैं।
5 of 13
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम
बताया जा रहा है कि समर्थकों में ज्यादा संख्या महिलाओं की है। बुधवार शाम तक शाम तक पंचकूला के अलग अलग क्षेत्रों में एक लाख से अधिक समर्थक पहुंच चुके हैं, जिनकी तादाद लगातार बढ़ रही है और कल तक और बढ़ने के आसार हैं।