फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर निकले डेरा प्रेमी, DGP बोले- हमारी तैयारी पूरी

Sun, 20 Aug 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Sun, 20 Aug 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
Verdict On Dera Chief Ram Rahim, High alert in Haryana
Haryana News
25 अगस्त को साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा प्रमुख पर क्या फैसला आएगा, इसपर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। देखिए हरियाणा में अभी कैसा माहौल है।
Verdict On Dera Chief Ram Rahim, High alert in Haryana
Haryana News
हरियाणा पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने शनिवार को सिरसा में सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पंचकूला सीबीआई कोर्ट ने 25 अगस्त को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को कोर्ट में पेश होने को कहा। इसलिए हर प्रकार से सुरक्षा की तैयारियां की जा रही हैं। डीजीपी ने कहा कि हरियाणा पुलिस के अलावा अर्ध सैनिक बलों की तैनाती की जा रही है। 
Verdict On Dera Chief Ram Rahim, High alert in Haryana
Haryana News
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की पेशी के दौरान सिरसा में सड़क किनारे हजारों डेरा प्रेमियों द्वारा लाठियां लेकर खड़े होने के सवाल पर डीजीपी बीएस संधू ने कहा धारा 144 का सख्ती से पालन किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी को पहले भी सिरसा में रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Verdict On Dera Chief Ram Rahim, High alert in Haryana
Haryana News
किसी को कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। जो भी धारा 144 की अवहेलना करेगा उसके सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं सिरसा पुलिस अधीक्षक रह चुका हूं और आईजी हिसार अमिताभ ढिल्लों भी सिरसा एसपी रह चुके हैं। इसलिए सिरसा की भौगोलिक व आंतरिक हालातों का अच्छी तरह से पता है। 
विज्ञापन
Verdict On Dera Chief Ram Rahim, High alert in Haryana
Haryana News
पंजाब व राजस्थान में भी डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी बहुत तादाद में रहते हैं। दोनों राज्यों की पुलिस भी हरियाणा पुलिस के संपर्क में है। दोनों राज्यों से लगती सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। बाहर से आने वाले हर वाहन की तलाशी ली जा रही है। सिरसा और पंचकूला में सुरक्षा के आधुनिक प्रबंध करते हुए निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल भी किया जाएगा। डीजीपी ने कहा कि किसी प्रकार की अफवाह न फैले इसके लिए सोशल मीडिया पर भी पुलिस की निगरानी रहेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed