{"_id":"5c2eeb6bbdec2256df276b58","slug":"verdict-in-chhatrapati-murder-case-dera-sacha-sauda-chief-ram-rahim","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राम रहीम के कारण पुलिस के लिए खड़ी हुई बड़ी मुसीबत, पहले भी जा चुकी है 40 की जान, पढ़ें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम के कारण पुलिस के लिए खड़ी हुई बड़ी मुसीबत, पहले भी जा चुकी है 40 की जान, पढ़ें मामला
Fri, 04 Jan 2019 10:45 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 04 Jan 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
राम रहीम
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के कारण पुलिस एक बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। क्योंकि इसकी वजह से पहले भी 40 लोगों की जान जा चुकी है। जानिए अब क्या मामला है।
Trending Videos
ram rahim
दरअसल, राम रहीम के कारण हरियाणा सरकार को चुनावी साल और नववर्ष के पहले ही महीने में बड़ी अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ेगा। पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने पत्रकार छत्रपति हत्याकांड मामले में 11 जनवरी को फैसला सुनाना है। इस मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम मुख्य आरोपी हैं। कोर्ट ने अंतिम सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रखा हुआ है, साथ ही राम रहीम को पेश करने का फरमान सुनाया है।
राम रहीम
- फोटो : self
इसलिए 11 जनवरी को फैसला सुनाए जाने की स्थिति में हरियाणा सरकार सतर्क हो गई है। चूंकि, साध्वी यौन शोषण मामले में राम रहीम को आरोपी करार दिए जाने पर पंचकूला में जमकर हिंसा हुई थी। पंचकूला व सिरसा में 40 से अधिक मौतें हुईं थी। सरकार और पुलिस अब ऐसी कोई अप्रिय घटना नहीं चाहती, क्योंकि अब एक और मामले में बाबा के खिलाफ फैसला सुनाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राम रहीम
इसे देखते हुए सरकार हरकत में आ गई है। हरियाणा के गृह सचिव एसएस प्रसाद ने कानून व्यवस्था को लेकर बैठक की। प्रसाद ने बताया कि राम रहीम की पेशी के लिए कानून व्यवस्था के लिहाज से तमाम विकल्पों पर विचार किया गया है। कानूनी पहलू के मद्देनजर राम रहीम की पेशी को लेकर चर्चा की है। हरियाणा सरकार राम रहीम की पेशी को लेकर कोर्ट भी जा सकती है ताकि वीडियो कांफ्रेंसिंग से ही फैसला सुनाया जा सके।
विज्ञापन
Ram Rahim singh
प्रसाद ने बताया कि कोर्ट में सरकार कानून व्यवस्था को देखते हुए अपील कर सकती है। डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि राम रहीम के मामले में पंचकूला सीबीआई कोर्ट, सिरसा डेरा और सुनारिया जेल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कानूनी पहलुओं के साथ-साथ तमाम तरह से पुलिस-प्रशासन तैयारी कर रहे हैं। नाम चर्चा घरों समेत सभी जगह नजर रखी जा रही है, पुलिस को मुस्तैद कर दिया गया है।