2019 लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसकी शुरुआत पीएम मोदी ने साल की पहली रैली पंजाब के गुरदासपुर से करके की। पीएम मोदी ने गुरदासपुर रैली के जरिए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। पढ़ते हैं मोदी के भाषण की कुछ खास बातें...
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर किए 5 बड़े हमले, राफेल विवाद पर दिया जवाब...सिद्धू पर साधा निशाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राफेल को लेकर संसद से सड़कों तक छिड़े विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। मोदी ने कहा कि सेना को कमजोर करने के लिए कांग्रेस झूठ फैला रही है। गुरदासपुर में शिअद-भाजपा की धन्यवाद रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूरा देश गवाह है कि कैसे अपने राजनीतिक हित साधने के लिए कांग्रेस के नेताओं ने पाकिस्तान को मौका दे दिया।
मोदी ने कहा कि जिनका इतिहास ही राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ का रहा है, वे आज भी देश के सैनिकों और सेना को कमजोर करने के लिए झूठ फैला रहे हैं। जिनका इतिहास सिर्फ एक परिवार के जयगान का रहा है, वे आज भी वंदे मातरम और भारत माता की जय का विरोध कर रहे हैं।
आरोपियों को सज्जन बता दबाईं फाइलें
पीएम नरेंद्र मोदी ने 1984 के सिख कत्लेआम को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिनका इतिहास की हजारों सिख भाई बहनों की बेरहमी से हत्या का हो वे आज भी दंगों के आरोपियों को मुख्यमंत्री पद का पुरस्कार दे रहे हैं।
पंजाब समेत पूरे देश को उनसे सतर्क रहने की जरूरत है। दिल्ली में जो कुछ हुआ, उसके अपराधी कांग्रेसियों को सजा मिले, यह पूरे देश की मांग थी। एक परिवार के इशारे पर आरोपियों को सज्जन बता कर फाइलें दबा दी गईं। एनडीए सरकार ने उन्हें बाहर निकाला। एसआईटी गठित की। नतीजा आपके सामने है।