फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   verdict day in sadhvi sexual harassment case

राम रहीम पर फैसला आज, सिरसा में लगा कर्फ्यू, 72 घंटे के लिए बस-ट्रेन और इंटरनेट सेवा बंद

Fri, 25 Aug 2017 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 25 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
verdict day in sadhvi sexual harassment case
Ram Rahim Rape case verdict
पंचकूला में डेरा प्रमुख राम रहीम पर आने वाले फैसले को लेकर प्रशासन ने एहतियातन कई कदम उठाए हैं। अगले 72 घंटे तक मोबाइल इंटरनेट व सभी तरह की डोंगल सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। साथ ही वीरवार को अंबाला, चंडीगढ़ व पंजाब के सभी क्षेत्रों में 120 बस सेवाओं को बंद रखा गया।
विज्ञापन


उधर, रात 10 बजे से हरियाणा के सिरसा में कर्फ्यू लग जाएगा। सिरसा जिलाधीश प्रभजोत सिंह व पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी ने कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए सिरसा शहर व नजदीकी गांव बाजेकां, शाहपुर बेगु तथा नेजियाखेड़ा में कफ्र्यू लगाने के आदेश दिये हैं। इन आदेशों में जिलाधीश ने कहा है कि आज 24 अगस्त को रात्रि के 10 बजे के बाद उपरोक्त गांवों व सिरसा शहर में कोई भी व्यक्ति घर से बाहर न निकले। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था की स्थिति को मद्देनजर रखते हुए सेना को बुला लिया गया है। इन आदेशों की कड़ाई से पालना की जाए।
विज्ञापन


पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी कह दिया है कि जहां भी कर्फ्यू लगाने की जरूरत होगी पंजाब सरकार वो करेगी। हरियाणा में बस स्टैंड पर सुरक्षा को भी कड़ा कर दिया गया है। इसके साथ ही रात को गांवों में जाने वाली बसों के 22 रूटों को भी बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन रद्द
बसों के बाद चंडीगढ़ की ओर जाने वाली ट्रेन को भी रद्द किया है। जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेन संख्या 19717 व 19718 को रद्द कर दिया गया है। यह ट्रेन रोजाना शाम 4 बजे जयपुर व रात एक बजे चंडीगढ़ जाती है।  

बढ़ाई स्वास्थ्य सेवाएं, अतिरिक्त 20 प्राइवेट एंबुलेंस की सुविधा

verdict day in sadhvi sexual harassment case
Panchkula News
बढ़ाई स्वास्थ्य सेवाएं, अतिरिक्त 20 प्राइवेट एंबुलेंस की सुविधा
स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपनी तैयारियों में सीएमओ अशोक चौधरी के अनुसार अस्पताल के सभी स्टाफ सदस्यों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। आपातकालीन वार्ड में एक की बजाय दो डॉक्टरों को तैनात किया गया है।

इसके साथ ही यहां पर एक स्पेशल बर्न वार्ड बनाया गया है। दवाओं को विशेष व्यवस्था की गई है। विभाग की 11 के अलावा 20 अतिरिक्त एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही अन्य डॉक्टरों को आपातकालीन में 24 घंटे ड्यूटी देने के निर्देश दिए गए है।  

लघु सचिवालय में सन्नाटा पसरा
डेरा प्रमुख के मामले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर सभी कर्मचारियों व अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई है। जिसके चलते अब लघु सचिवालय में भी घोर सन्नाटा छा गया है। वीरवार को यहां ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के अलावा कोई नजर नहीं आया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed