आखिरकार पता चल ही गया कि राम रहीम के डेरे से 4 गाड़ियों में भरे पैसे गायब हुए थे, वो कहां छुपा कर रखे गए हैं। Exclusive रिपोर्ट...
डेरे से जुड़े खुफिया सूत्रों के मुताबिक जब पंचकूला की अदालत ने डेरामुखी राम रहीम को सजा सुनाई तो बठिंडा से संबंधित एक कांग्रेस नेता सीधा डेरे में आया। वहां करीब दो दिन रुकने के बाद डेरे में रखे सारे कैश को करीब चार वाहनों में भरकर अलग-अलग जगह ले जाया गया।
3 of 7
Dera Sacha Sauda, Sirsa
- फोटो : File Photo
सूत्रों का कहना है कि उस कांग्रेस नेता ने यह कैश अपने किसी जानने वाले तीसरे शख्स के पास सेफ रखा हुआ है। दो हिस्सों में रखे इस कैश की बठिंडा और चंडीगढ़ में वह शख्स ही निगरानी कर रहा है। यह भी जानकारी मिली है कि डेरामुखी को जेल मेें छोड़ने के बाद डेरामुखी की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत उसी कांग्रेस नेता के साथ डेरे में आई थी।
4 of 7
डेरा सच्चा सौदा सिरसा, गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां
हनीप्रीत यहां एक दिन रुकी और दूसरे दिन वह जरूरी कागजात व नकदी भरकर बठिंडा से संबंधित एक शख्स के साथ सबसे पहले डेरामुखी के गांव गुरुसरमोडिया में गई थी। वहां से उसने कुछ और नगदी खुद ली। उसके बाद वह कांग्रेस नेता के इशारे पर बठिंडा के दो विभिन्न गांव में कुछ दिनों तक रही।
5 of 7
राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा
- फोटो : File Photo
जब उसे अपनी गिरफ्तारी का डर सताने लगा तो वह बठिंडा से निकल गई। हरियाणा पुलिस की जो एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है, उसने उक्त कांग्रेसी नेता को जांच में शामिल करने की तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेता से हनीप्रीत के बारे में भी पंचकूला पुलिस ने पूछताछ की थी। हालांकि पुलिस ने पूछताछ के बारे में मीडिया को ज्यादा कुछ नहीं बताया था।