धमाके से और निडर हुए वाघा बॉर्डर के जवान, तस्वीरें
अटारी-वाघा सीमा पर पाकिस्तान की तरफ हुए बड़े आत्मघाती धमाके के बाद वाघा पर जवान और निडर नजर आए।
धमाके से और निडर हुए वाघा बॉर्डर के जवान, तस्वीरें
रिट्रीट सेरेमनी क्षेत्र में तो ऐसे लग रहा था जैसे कर्फ्यू लगा हो। वाघा सीमा से डेढ़ किलोमीटर दूसरी पर पंजाब पुलिस की ओर से लगाए गए नाके से ही पर्यटकों को वापस मोड़ा जा रहा था।
धमाके से और निडर हुए वाघा बॉर्डर के जवान, तस्वीरें
जब पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से रिट्रीट सेरेमनी का संदेश भारतीय अधिकारियों को भेजा गया तो बीएसएफ अधिकरियों ने भी रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन किया।
धमाके से और निडर हुए वाघा बॉर्डर के जवान, तस्वीरें
पाकिस्तान की तरफ से रिट्रीट देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे, लेकिन भारत की तरफ से पर्यटक न पहुंचने के कारण सुनसान रिट्रीट सेरेमनी स्थल पर छाई हुई थी।
धमाके से और निडर हुए वाघा बॉर्डर के जवान, तस्वीरें
बीएसएफ ने पाकिस्तान की तरफ वाघा बार्डर पर हुए धमाके को मुख्य रख तीन दिन के लिए रिट्रीट सेरेमनी आयोजित करने के लिए पाबंदी की घोषणा की थी। जिस कारण पर्यटक भी सोमवार को वाघा बार्डर पर नहीं पहुंचे।